लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:39 IST

Open in App

जयपुर, 14 दिसंबर राजस्थान सहित उत्तरी राजस्थान में कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ने लगा है और रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार कोहरे को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द/आंशिक रद्द किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 02988, अजमेर-सियालदाह दैनिक को 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक व गाड़ी संख्या 02987, सियालदाह-अजमेर दैनिक को 17 दिसंबर से एक जनवरी तक रद्द किया जा रहा है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 09611, अजमेर-अमृतसर व अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक को 31 दिसंबर तक रद्द किया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 5909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ को 16 दिसंबर से 31 दिसंबर व गाड़ी संख्या 05910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ को 19 दिसंबर से तीन जनवरी तक रद्द किया जाएगा।

जो ट्रेनें आंशिक रद्द की गयी हैं उनमें गाड़ी संख्या 04712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन व गाड़ी संख्या 04711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह