लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अजमेर में ट्रक और टैंकर के बीच टक्कर से भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में झुलसकर 4 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2023 12:39 IST

बताया जा रहा है कि घटना अजमेर रोड बाईपास स्थित एक रिजॉर्ट के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देअजमेर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसाट्रक और टैंकर के बीच टक्कर के बाद वाहनों में लगी आगघटना में चार लोगों को मौत हो गई है

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और टैंकर के बीच टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई, जिसके कारण चार लोग झुलस कर मर गए और व्यक्ति घायल हो गया। 

बताया जा रहा है कि घटना अजमेर रोड बाईपास स्थित एक रिजॉर्ट के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने फौरन आग बुझाने का काम किया। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने चारों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 

कैसे हुआ हादसा 

गौरतलब है कि पत्थरों से भरे ट्रक और पेट्रोलियम उत्पादों से भरे टैंकर के बीच अचानक रात के समय अजमेर रोड बाईपास पर टक्कर हो गई और दोनों वाहनों में जबरदस्त आग लग गई। विस्फोट के साथ फैली आग ने आस-पास की चीजों को भी चपेट में ले लिया। आप-पास की दुकाने भी इसकी चपेट में आ गई। पेट्रोलियम से भरे टैंकर में आग लगने के कारण कुछ देर तक सड़क पर परिवाहन का आना-जाना रूका रहा है।

सूचना मिलते ही जब दमकल विभाग ने आग बुझाने का काम किया तब जाकर रोड पर फिर से वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शवों की पहचान की जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानAjmerसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए