लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 24, 2019 18:50 IST

पुलिस ने बताया कि बस ट्रेलर को ओवरटेक करने आई थी, इसी दौरान हुए हादसे में कंडेक्टर साइड से बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अजमेर जिले में मांगलियावास-लामाना हाईवे पर एक बस और ट्रेलर में हुई टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।दर्दनाक सड़क हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान के अजमेर जिले में मांगलियावास-लामाना हाईवे पर एक बस और ट्रेलर में हुई टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को ब्यावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बस ट्रेलर को ओवरटेक करने आई थी, इसी दौरान हुए हादसे में कंडेक्टर साइड से बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल और ब्यावर के अमृत कौर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में मारे गये आठ लोगों में से तीन लोगों के शवों को भी यहां की मोर्चरी में रखवाया गया है। शेष पांच शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गये हैं। पुलिस-प्रशासन फिलहाल घायलों के उपचार में लगा है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज