लाइव न्यूज़ :

बजट में CM वसुंधरा ने किए किए बड़े-बड़े वादे, पूरा करने के सवाल पर बोलीं-इसकी कोई गारंटी नहीं 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 13, 2018 12:51 IST

प्रदेश की वसुंधरा सरकार ने सोमवार को अपना बजट किया और इस साल होने वाले प्रेदश चुनाव को देखते हुए किसानों को सौगातें दीं।

Open in App

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को अपनी सरकार का अंतिम बजट विधानसभा में पेश किया था और अपनी सरकार की उपब्लधियों को गिनाया था। इस दौरान उन्होंने जनता के लिए लोकलुभावने ऐलान किए, जिसके बाद उनसे इस बारे में संवाददाताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि वादों को आचार संहिता लगने से पहले कैसे पूरा करेंगी तो उन्होंने अजीबो-गरीब जवाब दिया। सीएम वसुंधरा ने कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है।

उनके इस बयान के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया और सूबे की कांग्रेस ने इस बयान पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी। पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अब बीजेपी खुद मान चुकी है कि उनका वक्त पूरा हो गया है।   

आपको बता दें कि प्रदेश की वसुंधरा सरकार ने सोमवार को अपना बजट किया और इस साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसानों को सौगातें दीं। उन्होंने अपनी सरकार अंतिम बजट पेश करते हुए राजस्थान के किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की। साथ ही साथ दो लाख कृषि कनेक्शन देने का ऐलान किया। 

राजस्थान बजट 2018: CM राजे ने किया किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ

इसके अलावा सड़क निर्माण पर 767 करोड़ रुपए खर्च करने, 18 उपखंडों पर नए राजकीय कॉलेज खोलेने, हर जिले में एक नंदी गौशाला को 50 लाख का अनुदान देने, ऊटों के संरक्षण के लिए जयपुर में मिनी प्लांट स्थापित करने, एक हजार नर्सिंग ट्रेनिंग टीचर भर्ती करने, 5 हजार 518 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती करने और शिक्षा विभाग में 77 हजार भर्तियां करने की घोषणा की।

बजटः वसुंधरा सरकार इस क्षेत्र में 77 हजार से अधिक युवाओं को देगी नौकरियां, ये किए ऐलान 

उन्होंने ने बजट पेश करते हुए कहा, सरकार एक हजार एक सौ 61 कांस्टेबल की भर्ती करेगी। साथ ही प्रदेश में एक लाख 18 हजार नई भर्ती की जाएंगी। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए 2 साल की चाइल्ड केयर लीव की भी घोषणा की, 80 लाख पुलिसकर्मियों का मैस भत्ता बढ़ा गया और प्रदेश की जनता को एक लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा राशन के साथ देने  का ऐलान किया।

टॅग्स :वसुंधरा राजेबजट 2018राजस्थान समाचारराजस्थान सरकारकांग्रेसबीजेपीसचिन पायलटविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो