लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए ईसी ने पहली बार मतदान का समय 11 घंटे तक बढ़ाया

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2023 14:28 IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 घंटे तय किए हैं। यह पहली बार होगा जब 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान के लिए इतना लंबा समय दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने यहां वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 घंटे तय किए हैं यह पहली बार होगा जब 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान के लिए इतना लंबा समय दिया गया हैइससे पहले 2018 और 2013 में हुए चुनावों के लिए वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक था

Rajasthan Assembly Polls 2023: राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदान का समय 11 घंटे तक बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 घंटे तय किए हैं। यह पहली बार होगा जब 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान के लिए इतना लंबा समय दिया गया है। 

मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक था

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि राजस्थान में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। इससे पहले 2018 और 2013 में हुए चुनावों के लिए वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक था, चुनाव आयोग के इस फैसले से वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ सकता है। 

चुनाव के लिए कुल 51,756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए कुल 51,756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1,450 मतदाता हैं। मतदान में लगने वाले समय को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार राजस्थान और मध्य प्रदेश में मतदान का समय बढ़ा दिया है। 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत राज्य की सभी 200 सीटों के लिए होने वाला मतदान 23 नवंबर 2023 को एक ही चरण में कराया जाएगा। जबकि 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजस्थान की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्त होगा।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज