लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में तैयारियों में जुटा रेल प्रशासन, रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर किया जाएगा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2023 19:48 IST

अयोध्या में बढ़ती भीड़ और महत्ता को देखते हुए तमाम कनेक्टिविटी के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अयोध्या से चारों तरफ जाने वाले मार्गों को फोरलेन का बनाया जा रहा है। मनकापुर से अयोध्या तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां शुरूरेल प्रशासन अनेक तैयारियां शुरू कर रहा हैकई शहरों को सीधे रेल रूट से जोड़ने की तैयारी

अयोध्या:  पूरे देश से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की अनुमानित भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन अनेक तैयारियां शुरू कर रहा है। अयोध्या से सटे दर्शन नगर और भरतकुंड रेलवे स्टेशनों को अमृत योजना के तहत ₹20-20 करोड़ रूपया आवंटित किया जा चुका है जिसका 6 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा पुनर्निर्माण शिलान्यास समारोह भी आयोजित किया गया है। 

इसी के साथ पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा अयोध्या में रेलवे स्टेशन की गोरखपुर गोंडा रूट के स्टेशनों की पहुंच अयोध्या शुभम तरीके से होती रहे इसके लिए 2 परियोजनाएं शुरू की जाने वाली हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि दर्शन नगर रामघाट हाल्ट कटरा तक नई रेल लाइन बाईपास के रूप में बनाई जाएगी जिसका सर्वे पूरा कर लिया गया है। 

इसी तरह मनकापुर से अयोध्या तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा जिस पर ₹62400000 का बजट आमंत्रित कर दिया  गया है। इसी प्रकार गोंडा से सीधे अयोध्या पहुंचने वाली ट्रेनों के लिए झिलाही रेलवे स्टेशन से टिकरी के बीच एक नई बाईपास रेल लाइन बनाई जाएगी जिससे गोंडा से चलने वाली ट्रेन मनकापुर ना जाकर सीधे टिकरी होते हुए अयोध्या पहुंच जाए।

झिलाही और टिकरी रेलवे स्टेशनों को विस्तारित किया जाएगा और उन्हें विकसित किया जाएगा। रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिया जा रहा है और वहां पर नए भवन बनाए जाएंगे तथा अयोध्या के लिए एक अतिथि गृह भी रेल विभाग बनाने की तैयारी कर रहा है।  पूर्वोत्तर रेलवे रामघाट हाल्ट तक अपना परीक्षेत्र छोड़ने को तैयार नहीं है इसीलिए यह रेलखंड पूर्वोत्तर रेलवे का हिस्सा है।

अयोध्या में बढ़ती भीड़ और महत्ता को देखते हुए अन्य तमाम कनेक्टिविटी के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अयोध्या से चारों तरफ जाने वाले मार्गों को फोरलेन का बनाया जा रहा है। फैजाबाद जंक्शन जिसे अब अयोध्या कैंट जंक्शन कहा जाता है वहां के लोको शेड एरिया को गिरा कर के रेल भवन और शॉपिंग माल बनाया जाएगा। इसी प्रकार से जल परिवहन द्वारा अयोध्या के नया घाट से गुप्तार घाट तक इलेक्ट्रिक बोर्ड से यात्रियों को घुमाया जाएगा। इस परियोजना के फलीभूत होने के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय अयोध्या आए। उन्होंने कमिश्नर के साथइससे जुड़े अधिकारियों की बैठक की और कहा कि दिसंबर माह तक यह परियोजना शुरू हो जानी चाहिए। सरयू नदी को और गहरा बनाया जाएगा इसके लिए उन्होंने निर्देश जारी किया है।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह