लाइव न्यूज़ :

राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया, 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2024 20:59 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को बुधवार को जांच एजेंसी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं नवीननियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक के लिए

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को बुधवार को जांच एजेंसी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया। एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि आयकर संवर्ग के 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी नवीन की नियुक्ति "पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक के लिए की गई है।” 

नवीन (57) को नवंबर 2019 में ईडी में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था। पिछले साल 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद नवीन को ईडी का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया था। अंतरराष्ट्रीय कराधान मामलों के विशेषज्ञ नवीन के ईडी का कार्यवाहक प्रमुख रहते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अलग-अलग धन शोधन मामलों में गिरफ्तारी हुईं। 

अंतरराष्ट्रीय कराधान मामलों के विशेषज्ञ नवीन बिहार से संबंध रखते हैं और उन्होंने 30 वर्ष तक आयकर विभाग में काम किया। 2004 से 2008 के बीच अंतरराष्ट्रीय कराधान विंग में उनके कार्यकाल के दौरान आयकर विभाग ने वोडाफोन मामले समेत कई विदेशी लेनदेन पर सवाल उठाए थे। संदेशखली में ईडी टीम पर हमला होने के बाद नवीन पश्चिम बंगाल पहुंचे थे और उन्होंने जांचकर्ताओं से "बिना किसी डर के काम करने" और एक ठोस मामला तैयार करने को कहा था। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नवीन ने यह सुनिश्चित किया कि एजेंसी की टीमों को सशस्त्र कर्मियों की "पूर्ण" सुरक्षा मिले और इसके कार्यालयों को भी अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा दी जाए। अधिकारी ने कहा, "उन्होंने एजेंसी को धन शोधन रोधी कानून और अन्य कानूनों के तहत दर्ज सभी मामलों में समय पर आरोप पत्र दाखिल करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।”

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयIRSभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज