लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर करारा हमला, कहा- राफेल सौदे में हुआ है घपला

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2018 18:38 IST

राफेल सौदा पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के कार्यकाल के दौरान हुआ था। उन्होंने भारत-फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों के लिए 58,000 करोड़ की सौदे पर हस्ताक्षर किये थे।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार (6 फरवरी) को आरोप लगाया है कि राफेल सौदे में घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण कह रही हैं कि हवाई जहाज खरीदने के लिए जो पैसा दिया गया है उसे हम नहीं बताएंगे। इस विषय को क्यों नहीं पूछा जा रहा है।

उन्होंने संसद के बाहर संवावदाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम इस मुद्दे को गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उठा चुका हैं। इस सौदे में घपला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस जाकर व्यक्तिगत रूप से सौदा करवाया है और वहां सौदा बदला गया है। इस बात को पूरा हिन्दुस्तान जानता है। 

उन्होंने कहा 'देश की रक्षामंत्री कहती हैं कि हम हिन्दुस्तान को, शहीदों को व उनके परिवारों को राफेल सौदे में कितना पैसा लिया गया है उसके बारे में नहीं बताएंगे। इसका क्या मतलब है, इसका एक ही मतलब है कि कोई न कोई घपला हुआ है। पहले कभी सुना है कि सरकार हिन्दुस्तान को यह नहीं बताएगी कि कितने रुपए पर हमने हवाई जहाज खरीदे हैं?' 

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (5 फरवरी) को संसद में बताया था कि फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के जो सौदे हुए हैं वह दो देशों की सरकारों के बीच का समझौता है इसलिए इसे गुप्त रखा जाएगा। इसके बाद सदन में सपा नेता नरेश अग्रवाल ने पूछा था कि सरकार इस सौदे का विवरण क्यों नहीं देना चाहती है?

यह सौदा पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के कार्यकाल के दौरान हुआ था। उन्होंने भारत-फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों के लिए 58,000 करोड़ की सौदे पर हस्ताक्षर किये थे। इस सौदे पर कांग्रेस पहले भी आरोप लगा चुकी है।

टॅग्स :राहुल गाँधीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणकांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र