लाइव न्यूज़ :

National Herald Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को भी पूछताछ के लिए किया तलब, चार दिनों से लगातार ईडी कर रही है पूछताछ

By रुस्तम राणा | Updated: June 20, 2022 21:48 IST

पिछले हफ्ते, ईडी ने उनसे सीधे तीन दिनों तक पूछताछ की, जहां उनसे कई सत्रों में पूछताछ की गई और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी अधिकारियों ने सोमवार को चौथे दिन उनसे घंटों पूछताछ कीवायनाड से सांसद सुबह 11.05 बजे पहुंचे ईडी के मुख्यालय

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पांचवीं बार मंगलवार को तलब किया है। ईडी अधिकारियों ने सोमवार को चौथे दिन उनसे घंटों पूछताछ की। वायनाड से सांसद ईडी मुख्यालय पर सुबह 11.05 बजे पहुंचे थे।

संघीय एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया था, जबकि पिछले सप्ताह की तरह आसपास के क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई है। कांग्रेस नेता दोपहर करीब 3:15 बजे लंच के लिए निकले थे।

पिछले हफ्ते, ईडी ने उनसे सीधे तीन दिनों तक पूछताछ की, जहां उनसे कई सत्रों में पूछताछ की गई और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी। कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष को भी 23 जून को इसी मामले में ईडी ने तलब किया है। सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इस बीच, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। ईडी की जांच कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। कांग्रेस ने केंद्र पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज