लाइव न्यूज़ :

विदेशी धरती से राहुल ने फिर किया मोदी सरकार पर हमला, अडानी मामले को लेकर बीजेपी और पीएम को घेरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 8, 2023 16:44 IST

राहुल ने कहा कि भारत में लगातार माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्कों पर हमले हो रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। हालांकि सरकार की तमाम आलोचनाओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर राहुल ने सरकार के रुख का समर्थन किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा एकाधिकारवादी मॉडल को आगे बढ़ा रही है - राहुल गांधीविपक्षी गठबंधन के नाम ने सरकार में डर पैदा कर दिया है - राहुल गांधीदेश में अल्पसंख्कों पर हमले हो रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है - राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Belgium: बेल्जियम दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर ब्रसेल्स की धरती से हमला बोला है। राहुल गांधी ने ब्रसेल्स प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अडानी का मामला उठाया और कहा कि भाजपा एकाधिकारवादी मॉडल को आगे बढ़ा रही है।

राहुल ने कहा कि हमें निजी या सरकारी क्षेत्रों से कोई समस्या नहीं है। लेकिन जहां 1 या 2 लोग पूरे देश को वित्तीय रूप से नियंत्रित करना शुरू करते हैं, उससे हमें दिक्कत है। राहुल ने कहा कि भारत में सरकारी नीतियों ने व्यवस्थित रूप से हमारी रोजगार प्रणाली की रीढ़, यानी एमएसएमई क्षेत्र पर हमला किया है।

अडानी मामला बार-बार उठाए जाने के बारे में राहुल ने कहा कि  अडानी के साथ हमारी समस्या यह है कि वह बंदरगाहों, हवाई अड्डों, कृषि, अनाज साइलो, रियल एस्टेट और सीमेंट व्यवसायों को नियंत्रित करते हैं। हर क्षेत्र में उनका दबदबा है। यह भारत के लिए प्रतिकूल है।

राहुल ने कहा कि एक तरफ, भाजपा एकाधिकारवादी मॉडल को आगे बढ़ा रही है, और दूसरी तरफ, वह एमएसएमई को नष्ट कर रही है, जो रोजगार पैदा करते हैं। इससे बेरोजगारी का संकट पैदा हो रहा है। कश्मीर पर उन्होंने कहा कि यह भारत का अभिन्न अंग है। यह हमारे अलावा किसी और का मुद्दा नहीं है। हमारी स्थिति स्पष्ट है। यह महत्वपूर्ण है कि भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की जाए और लोगों की आवाज की रक्षा की जाए।

देश के नाम को बदलने को लेकर चल रही बहस पर भी राहुल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन-I.N.D.I.A-के नाम ने सरकार में डर पैदा कर दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इससे पीएम इतने परेशान हो गए हैं कि वह देश का नाम बदलना चाहते हैं। 

राहुल ने आगे कहा, "यह दिलचस्प है कि हर बार जब हम अडानी और साठगांठ वाले पूंजीवाद का मुद्दा उठाते हैं, तो प्रधानमंत्री ध्यान भटकाने की एक नाटकीय नई रणनीति के साथ सामने आते हैं। अडानी पर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद, यह बदलाव लागू किया गया।"

राहुल ने कहा कि भारत में लगातार माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्कों पर हमले हो रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। हालांकि सरकार की तमाम आलोचनाओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर राहुल ने सरकार के रुख का समर्थन किया।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBRUSSELSमोदी सरकारगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज