लाइव न्यूज़ :

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत, किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2022 22:39 IST

अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू का शव खरखौदा अस्पताल ले जाया गया है। फैंस निराशा में डूब गए हैं। कार में एक महिला भी सवार थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल 9 फरवरी को गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था।16 अप्रैल 2021 को जमानत दे दी गई थी।

सोनीपतः पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि की है। किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे। 2021 के लाल किला हिंसा मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

सड़क दुर्घटना में मारे गए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मौत पर हरियाणा पुलिस ने कहा कि उन्होंने (दीप सिद्धू) कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास एक खड़े ट्रक में अपनी कार को टक्कर मार दी। कार को खड़े ट्रक में टक्कर मारने के बाद पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

लाल किला हिंसा मामले में अभिनेता और कार्यकर्ता भी आरोपी थे। उन्हें पिछले साल 9 फरवरी को गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके संबंध में जनवरी 2021 में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, उन्हें 16 अप्रैल को जमानत दे दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से भिड़ गए थे। कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाकर लालकिले पर पहुंचे और भीतर प्रवेश कर गए । कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसकी प्राचीर पर धार्मिक झंडा भी फहराया जहां स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

टॅग्स :दीप सिद्धूपंजाबहरियाणासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह