लाइव न्यूज़ :

Punjab Congress Crisis: हरीश रावत बोले- मैं ये नहीं कहूंगा कि सब ठीक है, फिलहाल पंजाब कैबिनेट में फेरबदल पर कोई चर्चा नहीं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: September 2, 2021 15:12 IST

Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत (Punjab Congress In-Charge Harish Rawat) ने कहा कि, पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक होगा. उन्होंने कहा, मैं ये नहीं कहूंगा कि सब ठीक है लेकिन हम इसकी ओर बढ़ रहे हैं. वहीं उन्होंने पंजाब कैबिनेट में फेरबदल पर कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है. 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस में जारी घमासान पर बोले हरीश रावत- पार्टी में सब ठीक नहींहरीश रावत ने कहा जल्द ही पार्टी में सब कुछ सामान्य होगापंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा, फिलहाल पंजाब कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा नहीं

Punjab Congress Crisis: पंजाबकांग्रेस प्रभारी हरीश रावत (Punjab Congress In-Charge Harish Rawat) ने कहा कि, पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक होगा. उन्होंने कहा, मैं ये नहीं कहूंगा कि सब ठीक है लेकिन हम इसकी ओर बढ़ रहे हैं. वहीं उन्होंने पंजाब कैबिनेट में फेरबदल पर कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है. 

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में सिद्धू और कैप्टन के बीच तल्खी खत्म होती नहीं दिख रही. अब इन दोनों के बीच जारी घमासान को खत्म करने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश (Congress Leader Harish Rawat) रावत मंगलवार शाम चंडीगढ़ पहुंचे थे. 

इस दौरान रावत ने यहां, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu) सहित कैबिनेट मंत्री राणा सोढी और अन्य मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू खेमे ने पंजाब में नेतृत्व में बदलाव करने की मांग उठाई है. इस पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने दो टूक कहा कि यह बदलाव का नहीं, संगठन को मजबूत करने का समय है.

इस दौरान पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने नवजोत सिद्धू से बातचीत के बाद कहा था  कि चुनाव नजदीक हैं इसलिए संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई है. चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को योग्यता के अनुसार काम सौंपा जाएगा. जल्द ही इसके लिए कमेटियों का भी गठन किया जाएगा. रावत ने बताया कि सिद्धू ने आश्वासन दिया है कि आने वाले 15 दिनों के भीतर संगठन के ढांचे को लेकर काम शुरू हो जाएगा.

टॅग्स :पंजाबहरीश रावतनवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज