लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पीसीएस अफसर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, एसोसिएशन गया हड़ताल पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 9, 2023 17:44 IST

पंजाब सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स एसोसिएशन लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण यानी आरटीए के रूप में तैनात पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल की एसीबी द्वारा की गई गिरफ्तारी से नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के पीसीएस अफसर सोमवार से 5 दिनों के हड़ताल पर गये पीसीएस एसोसिएशन लुधियाना में आरटीए की रिश्वतखोरी के आरोप में हुई गिरफ्तारी से नाराज हैएसोसिएशन सीएम भगवंत मान से मिलकर एसीबी एक्शन के खिलाफ दर्ज कराएगा शिकायत

चंडीगढ़: पंजाब सिविल सेवा के अधिकारी राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा लुधियाना में एक पीसीएस अफसर की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार से पांच दिनों की छुट्टी पर चले गये। इस तरह से अचानक छुट्टी पर जाने का फैसला पंजाब सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रविवार को बैठक के बाद लिया।

दरअसल पंजाब सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स एसोसिएशन लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण यानी आरटीए के रूप में तैनात पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल की गिरफ्तारी से नाराज है। जिन्हें शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो ने वाहनों के चालान जारी नहीं करने के लिए ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इस घटना से आक्रोशित करीब चार दर्जन से ज्यादा अफसरों ने सोमवार की सुबह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी ए वेणुप्रसाद से मुलाकात की। उसके बाद सभी अफसर चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ से भी मिले और उनके सामने भी अपना विरोध दर्ज कराया। पीसीएस एसोसिएशन इस विवाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर एसीबी के एक्शन के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहती है।

बताया जा रहा है कि अफसरों के हड़ताल पर जाने के ऐलान से पंजाब सरकार परेशान हो गई है। गंभीर प्राशासनिक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीसीएस एसोसिएशन को बातचीत के लिए दोपहर बाद बुलाया है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पीसीएस के हड़ताल पर चले जाने सारा काम ठप हो जाएगा क्योंकि ज्यादातर जिलों में पीसीएस अफसर ही काम पर लगे हुए हैं। उनहोंने बताया कि इस समय सूबे के लगभग सभी जिलों में केवल एक या दो आईएएस अफसर ही तैनात हैं, अन्य सभी जगहों पर पीसीएस अधिकारियों की ही तैनाती है।

बताया जा रहा है कि पंजाब रेवेन्यू अधिकारी भी पीसीएस अफसरों के विरोध का समर्थन कर रहे हैं, जिसके कारण सरकार की परेशानी और भी बढ़ गई है। पीसीएस एसोसिएशन विजिलेंस की कार्रवाई को गलत बताते हुए अफसर की गिरफ्तारी की निंदा कर रहा है। यूनियन ने स्पष्ट कहा है कि इस फैसले से हफ्ते भर में राज्य के सभी जिलों में पीसीएस अफसर कार्य से दूर रहे हैं। सभी पीसीएस अधिकारी शुक्रवार तक छुट्टी पर रहेंगे। उसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी यानी अब अगले सोमवार से पीसीएस अफसर दफ्तरों को लौटेंगे। 

टॅग्स :Anti-Corruption Bureauचंडीगढ़भगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार