लाइव न्यूज़ :

पुणे में भारी बारिश की वजह से भीषण हादसा, दीवार गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: June 29, 2019 09:42 IST

Pune Kondhwa wall collapse incident updates news: एक अधिकारी ने बताया कि कोंढवा इलाके में शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई । पुणे में लगातार भारी बारिश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुणे में लगातार भारी बारिश जारी है।पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

महाराष्ट्र के पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार झोपड़ियों पर गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि कोंढवा इलाके में शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई । पुणे में लगातार भारी बारिश जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने मौके पर पहुंच बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कई दिनों की देरी के बाद मानसून के पहुंचने पर मुम्बई में शुक्रवार को पहली भारी मानसूनी बारिश हुई लेकिन वर्षाजनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। शहर में पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक देरी से इस बार मानसून पहुंचा है। मुंबईवासी जब सुबह जगे तब भारी बारिश उन्हें नजर आयी। लेकिन कुछ घंटों की बारिश से उन्हें जलभराव, ट्रेनों की देरी, यातायात जाम जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी उपनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। निगम अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अंधेरी (पूर्व) के निवासी काशिमा युदियार (60), गोरेगांव (पूर्व) से राजेंद्र यादव (60) और संजय यादव (24) के रूप में की गई। गोरेगांव से भी दो अन्य के वर्षाजनित घटनाओं में घायल होने की खबर है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादर, वडाला, वर्ली, कुर्ला, चेंबूर, बांद्रा, अंधेरी, कांदिवली, विक्रोली, कंजुरमार्ग और भांडुप जैसे इलाकों से जलभराव की सूचना मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वित्तीय राजधानी में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमौसममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज