लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के गंजाम जिले में प्रस्तावित रेल डिब्बा कारखाना परियोजना को गति मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:56 IST

Open in App

रेलवे ने ओडिशा के गंजाम जिले में रेल डिब्बा कारखाना बनाने की करीब एक दशक पुरानी परियोजना की समीक्षा करने का फैसला किया है जिससे वर्षों से लंबित इस परियोजना के एक बार फिर गति पकड़ने की उम्मीद बढ़ी है। यह जानकारी सूत्रों ने दी। रेलवे द्वारा परियोजना की समीक्षा का फैसला रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के ब्रह्मपुर दौरे और इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा कारखाना बनाने की मांग दोहराने के कुछ दिन बाद लिया गया है। ब्रह्मपुर के पास सीतापल्ली में रेलडिब्बा कारखाना बनाने की मंजूरी वर्ष 2011-12 में दी गई थी लेकिन डिब्बों की मांग में कमी के चलते रेलवे ने वर्ष 2017 में इस परियोजना को एक तरह से स्थगित कर दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, हालांकि, पूर्व तटीय रेलवे ने हाल में राज्य सरकार को पत्र लिखकर योजना के लिए भूमि तय करने और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेज करने को कहा। सूत्रों ने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे ने मई में पत्र लिखकर परियोजना के लिए आवंटित 101.6 एकड़ भूमि के आवंटन को रद्द करने को कहा था लेकिन अब रेलवे ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर मई में लिखे पत्र को रद्द करने को कहा है। जिलाधिकारी विजय कुलांगे ने कहा, ‘‘हमारा कार्य सरकार के निर्देश पर परियोजना के लिए भूमि मुहैया कराना है।’’ उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए पहले ही भूमि चिह्नित की जा चुकी है। ब्रह्मपुर के सांसद चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार को सीतापल्ली में परियोजना लगू करने के लिए कई पत्र लिखे हैं। उन्होंने कहा,‘‘मैंने भी रेल मंत्री से इस परियोजना को लागू करने का अनुरोध किया था।’’ भाजपा की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष कान्हू चरण पाटी ने कहा कि उन्होंने रेल डिब्बा कारखाना के लिए वैष्णव को ज्ञापन दिया है। ब्रह्मपुर के संगठन फोरम फॉर गंजाम के अध्यक्ष सुधीर राउत ने कहा कि अगर परियोजना पर अमल होता है तो जिले के सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि गंजाम उन जिलों में है जहां से पलायन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारतचिलचिलाती गर्मी में लोको पायलटों का ‘मुंडी गरम’ प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज