लाइव न्यूज़ :

प्रोफेशनल आइकन विदर्भः बोले बाबा रामदेव, मैंने कोलगेट का आधा गेट बंद कर दिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 22, 2018 20:59 IST

लोकमत के सौ साल पूरे होने पर नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने किया संबोधित।

Open in App

मुंबई, 22 फरवरीः बाबा रामदेव ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में प्रोफेशनल आइकन विदर्भ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम लोकमत की ओर से आयोजित किया जा रहा है।  इस दौरान बाबा रामदेव ने लोगों को योगासन के गुरु सिखाए और स्वस्थ रहने के लिए उनसे खाने-पीने को लेकर ध्यान देने की जरूरत बताई।

एक सवाल के जवाब में रामदेव बाबा ने विदेशी कंपनियों पर हमला बोला और कहा कि मेरा उद्देश्य विदेशी कंपनियों की लूट से बचाना है। मैंने कोलगेट का आधा गेट बंद कर दिया। 

उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा मैं कर्मयोगी हूं और एक साधारण जीवन जीता हूं। वहीं, संतरे को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि अक्टूबर आने से पहले विदर्भ में 800 टन संतरा का जूस निकलवाने का काम शुरू हो जाएगा और जूस को सस्ता बेचा जाएगा क्योंकि मैं संतरे के छिलके से तेल भी निकाल लेता हूं।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि दीपावली तक वह गाय का दूध लॉन्च करेंगे। इसके अलावा उनसे नरेंद्र मोदी सरकार के किए गए अच्छे दिन के वादे पर भी सवाल किया गया, जिसका उन्होंने समर्थन किया था। इस सवाल से किनारा करते हुए बाबा रामदेव ने कहा अच्छे दिन सुबह-सुबह योगा करने से आएंगे।  

टॅग्स :बाबा रामदेवमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप