लाइव न्यूज़ :

इराक में 39 भारतीयों की मौत से ध्यान हटाने के लिए उछाला जा रहा डाटा चोरी का मुद्दा: राहुल गांधी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 22, 2018 11:31 IST

राहुल गांधी ने कहा कि, डाटा चोरी की सेवाएं लेने का मामला सरकार द्वारा मीडिया में उछाला जाता है और राडार से 39 भारतीयों की मौत का मुख्य मुद्दा पूरी तरह साफ हो जाता है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्च। इराक के मोसूल में मारे गए 39 भारतीयों के मामले में घिरती नजर आ रही मोदी सरकार पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा है कि 39 भारतीयों की मौत के मामले में मोदी सरकार द्वारा कहे गए झूठ से उनकी जमकर किरकिरी हो रही है और यह उनके लिए एक बड़ी समस्या है। इसके लिए सरकार ने समाधान खोजा है कि चोरी हुए डाटा की सेवाएं कांग्रेस ने ली है।

यह भी पढ़ें: इराक में 39 भारतीयों की मौतः नरेंद्र मोदी सरकार ने दो साल में 6 बार कहा जिंदा हैं सभी बंधक भारतीय

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि, डाटा चोरी की सेवाएं लेने का मामला सरकार द्वारा मीडिया में उछाला जाता है और राडार से 39 भारतीयों की मौत का मुख्य मुद्दा पूरी तरह साफ हो जाता है।बता दें कि 20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा था कि इराक के मोसुल में चार साल से लापात 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। 38 भारतीयों का डीएनए मैच हो गया है, जबकि 39वें शख्स का डीएनए 70 प्रतिशत तक ही मैच हुआ है। सभी 39 भारतीयों को  ISIS ने मारा है। सभी को मारने के बाद शवों को बगदाद भेज दिया गया था। सुषमा ने बताया कि 39वें शख्स की जांच चल रही है। हमने सभी शवों को पहाड़ की खुदाई करा के निकलवाया है।

यह भी पढ़ें: रविशंकर प्रसाद ने डाटा चोरी मामले में राहुल गांधी पर उठाए सवाल, फेसबुक को जारी की चेतावनी

विदेश मंत्री के इस बयान के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर है, क्योंकि इससे पहले सरकार ने बीते दो सालों में करीब 6 बार कहा था कि, मोसुल में आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाए गए भारतीयों के जीवित और सुरक्षित है। बता दें कि भारत में मोदी सरकार के गठन के बाद ही मई 2014 में इन भारतीयों को आतंकी संगठन आईएस ने बंधक बना लिया था।

अब इस मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार इस मामले को दबाने के लिए डाटा चोरी का मामला उछाल रही है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवी शंकर ने एक प्रेसवार्ता कर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, 'क्या कांग्रेस पार्टी डाटा चोरी का इस्तेमाल करके चुनाव प्रभावित करना चाहती है? कैम्ब्रिज एनालिटिका का राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए क्या भूमिका रही है?'

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के सीईओ से कितने भारतीयों का डाटा शेयर किया गया। उनके खिलाफ अमेरिका और इंग्लैंड में डाटा चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। 

टॅग्स :राहुल गाँधीमोदी सरकारआईएसआईएसइराकरविशंकर प्रसादसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज