लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री जी, ऊपर वाले से डरिए, हर समय एक जैसा नहीं रहता", अरविंद केजरीवाल ने बंगाल में ईडी के निशाने पर चल रहे पूर्व तृणमूल नेता तापस रॉय के भाजपा में शामिल होने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2024 08:43 IST

अरविंद केजरीवाल ने बंगाल में तृणमूल के विधायक तापस रॉय पर पड़े ईडी के छापे और अब उनके भाजपा में शामिल होने को आपस में जोड़ते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की छापेमारी को लेकर मोदी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि नेताओं को जेल का डर दिखाकर भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा हैकेजरीवाल ने कहा कि ईडी और मोदी सरकार की यही सच है, जरा भगवान से डरिये मोदी जी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते बुधवार को जनवरी में तत्कालीन तृणमूल विधायक तापस रॉय के यहां पड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी और उसके कुछ सप्ताह बाद तापस रॉय के भाजपा में शामिल होने को आपस में जोड़ते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर बेहद तीखा हमला बोला है।

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में दावा किया कि नेताओं को कानूनी कार्रवाई की धमकी और जेल का डर दिखाकर भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक्स पर कहा,  "ईडी और मोदी सरकार की ये सच्चाई है। कैसे लोगों को ईडी से परेशान करवा के बीजेपी में शामिल किया जाता है। ईडी की रेड करवा के पूछा जाता है - कहां जाओगे, बीजेपी या जेल? जो बीजेपी जाने से मना कर देते हैं, उन्हें जेल भेज देते हैं।"

अपनी इसी पोस्ट में अरविंद केजरीवाल आगे कहते हैं, "आज अगर सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अगर बीजेपी में शामिल हो जायें तो कल ही उन्हें बेल हो जाएगी। ऐसा नहीं कि इन तीनों ने कोई गुनाह किया है, बस उन्होंने बीजेपी में जाने से मना कर दिया।"

केजरीवाल ने पोस्ट के आखिर में खुद को लेकर मोदी सरकार पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा, "आज अगर मैं बीजेपी में चला जाऊं तो मुझे भी ईडी के समन आना बंद हो जाएंगे। पर ऊपर वाले के यहां देर है, अंधेर नहीं। प्रधानमंत्री जी, ऊपर वाले से डरिए। हर समय एक जैसा नहीं रहता और समय बड़ा बलवान है।"

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में तापस रॉय ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से मोहभंग का हवाला देते हुए सोमवार को पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

अपने इस्तीफे के बाद तापस रॉय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी से भाजपा का झंडा लेने के बाद कहा, "मैं आज भाजपा में शामिल हो गया हूं, क्योंकि मैं तृणमूल के कुशासन और अत्याचारों के खिलाफ लड़ना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, “मैं चृणमूल के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा। मैं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करूंगा और आखिरी सांस तक पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा।''

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीमोदी सरकारप्रवर्तन निदेशालयEDआम आदमी पार्टीTrinamoolTrinamool CongressAam Aadmi PartyAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार