लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड पहुंचे, पाकिस्तान ने नहीं दिया था हवाई रास्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 12:58 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के साथ भारत का सहयोग बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ रवाना हो हुए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति कोविंद 9-11 सितंबर से आइसलैंड में रहेंगे। वहां से वह स्विटजरलैंड जाएंगे और अंतत: 15 सितंबर को स्लोवेनिया पहुंचेंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुमार ने राष्ट्रपति की आइसलैंड की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का प्रयोग नहीं करने देने के पाकिस्तान के फैसले पर अफसोस जताया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद के साथ आइसलैंड पहुंच गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति कोविंद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की तीन देशों की यात्रा पर हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार रात आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के साथ भारत का सहयोग बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ रवाना हो हुए हैं।’’

राष्ट्रपति कोविंद 9-11 सितंबर से आइसलैंड में रहेंगे। वहां से वह स्विटजरलैंड जाएंगे और अंतत: 15 सितंबर को स्लोवेनिया पहुंचेंगे। वह 17 सितंबर को भारत लौटेंगे। इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आइसलैंड की यात्रा के लिए उनके हवाई क्षेत्र से विमान को गुजरने देने संबंधी भारत के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुमार ने राष्ट्रपति की आइसलैंड की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का प्रयोग नहीं करने देने के पाकिस्तान के फैसले पर अफसोस जताया।

कुमार ने कहा, “हमें वीवीआईपी विशेष विमान को अपने हवाईक्षेत्र से न गुजरने देने के पाकिस्तान सरकार के फैसले पर अफसोस है क्योंकि सामान्यत: किसी भी देश द्वारा ऐसी मंजूरी प्रदान कर दी जाती है। हम पाकिस्तान से ऐसे एकतरफा कदमों की निरर्थकता का अहसास करने की अपील करते हैं।’’ 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदमोदी सरकारपाकिस्तानजम्मू कश्मीरइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज