लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद 26 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर जायेंगे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:11 IST

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या जायेंगे । राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान श्री राम मंदिर के निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे और वहां पूजा करेंगे।’’ राष्ट्रपति 26 अगस्त को लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे 27 अगस्त को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में एक सभागार का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद का 27 अगस्त को ही लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति 28 अगस्त को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति 29 अगस्त को ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या जाएंगे, जहां वे उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।’’ इन परियोजनाओं में तुलसी स्मारक भवन का जीर्णोद्धार/निर्माण और नगर बस स्टैंड एवं अयोध्या धाम का विकास शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारतAmrit Udyan: आज से सभी के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें पहुंचने का रूट और टाइमिंग से लेकर सबकुछ

भारतपहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

भारतसंजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शनिवार को सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी