लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने नरवाल और अडाना को बधाई दी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:16 IST

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और रजत पदक जीतने वाले सिंहराज सिंह अडाना की शनिवार को सराहना की तथा भविष्य में और भी जीत की कामना की । राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीत कर युवा मनीष नरवाल ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है और पैरालंपिक में तिरंगे का मान ऊंचा रखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आपने इतने कम उम्र में अत्यधिक प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन किया है। आपको हार्दिक बधाई। भविष्य में आप और ख्याति अर्जित करें। ’’ राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले सिंहराज सिंह अडाना की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंहराज अडाना ने रजत पदक जीता और तोक्यो पैरालंपिक में पहले कांस्य पदक जीत के साथ एक और उपलब्धि हासिल की । कोविंद ने कहा, ‘‘ आपके असाधारण प्रदर्शन के लिये बधाई । आप भविष्य में और जीत हासिल करें । गौरतलब है कि विश्व रिकॉर्डधारी 19 वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले सिंहराज अडाना ने 216.7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया । इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारतAmrit Udyan: आज से सभी के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें पहुंचने का रूट और टाइमिंग से लेकर सबकुछ

भारतपहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

भारतसंजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शनिवार को सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी