लाइव न्यूज़ :

पाक के कब्जे वाले कश्मीर के भारत में शामिल होने की अब दुआ करिये: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: August 19, 2019 05:30 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद लोगों को अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भारत में एकीकरण की दुआ करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देहम खुशकिस्मत हैं कि यह (विशेष दर्जा रद्द किए जाना) हमारे जीवनकाल में हुआ। सिंह ने नेताओं की गिरफ्तारी और घाटी में संचार पर लगी पाबंदियों को भी तवज्जो नहीं दिया।

जम्मू, 18 अगस्तः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद लोगों को अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के भारत में एकीकरण की दुआ करनी चाहिए। सिंह ने विशेष दर्जा रद्द किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद मुख्यधारा की राजनीति के नेताओं की गिरफ्तारी और घाटी में संचार पर लगी पाबंदियों को भी तवज्जो नहीं दिया।

यहां प्रदेश भाजपा की तरफ से पार्टी मुख्यालय में जम्मू -कश्मीर के मौजूदा सामाजिक राजनीतिक स्थिति पर एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “हम खुशकिस्मत हैं कि यह (विशेष दर्जा रद्द किए जाना) हमारे जीवनकाल में हुआ। यह हमारी तीन पीढ़ियों के बलिदान के कारण संभव हुआ।”

उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक कदम के बाद, आइए हम पीओके को पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त कराने और इसे संसद में (1994 में) सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुरूप देश का अभिन्न हिस्सा बनाने की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं।”

सिंह ने कहा, ‘‘हम दुआ करें कि हम पीओके का देश में एकीकरण होता हुआ और लोगों को बेरोक-टोक मुजफ्फराबाद (पीओके की राजधानी) जाते देखें।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारियों की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस का नाम लिये बगैर कहा कि इसे अनावश्यक ही एक बड़ा मुद्दा बना दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग जिम में पसीना बहा रहे हैं, पुस्तकें पढ़ रहे हैं और यहां तक कि हॉलीवुड मूवी आर्डर कर रहे तथा देख रहे हैं।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं