लाइव न्यूज़ :

चुनावों में पैसे बांटे जाते हैं, पैसे लेने के बाद भी मतदाता अपनी इच्छा से वोट देते, प्रफुल्ल पटेल ने राजनीतिक विवाद किया खड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2025 17:49 IST

टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राकांपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि उनके लिए राजनीति जनसेवा का एक माध्यम बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से लगभग 950 किलोमीटर दूर गोंदिया में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।चुनावों में पैसे बांटे जाते हैं। पैसे लेने के बाद भी मतदाता अपनी इच्छा से वोट देते हैं।किसी को भी खुद को ‘बाहुबली’ नहीं समझना चाहिए। अतीत में हमने कई बाहुबलियों को चुना है।

मुंबईः पूर्व केंद्रीय मंत्री और राकांपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को चुनावों में पैसे बांटे जाने का दावा करके राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इससे लोगों के वोट देने के तरीके पर कोई असर नहीं पड़ता। वह मुंबई से लगभग 950 किलोमीटर दूर गोंदिया में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पटेल ने कहा, ‘‘चुनावों में पैसे बांटे जाते हैं। पैसे लेने के बाद भी मतदाता अपनी इच्छा से वोट देते हैं।’’ पटेल ने नेताओं को खुद को ‘बाहुबली’ के रूप में पेश करने के खिलाफ भी आगाह किया। उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी खुद को ‘बाहुबली’ नहीं समझना चाहिए। अतीत में हमने कई बाहुबलियों को चुना है।’’

उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, राकांपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि उनके लिए राजनीति जनसेवा का एक माध्यम बनी हुई है। पटेल की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा महसूस किया है कि राजनीति लोगों की सेवा करने का एक माध्यम है।’’

टॅग्स :प्रफुल्ल पटेलमुंबईराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीSupriya Suleअजित पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

क्रिकेट243 रन पड़े कम, घर में मुंबई इंडियन्स की एक और हार?, सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, अभिषेक-हेड ने 52 गेंद में कूटे 129 रन?

क्रिकेटदिल को छूया, प्यार दिखाया?, नहीं खेल रहे हिटमैन, रोहित शर्मा के 39वें जन्मदिन पर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने 'हैप्पी बर्थडे' गाया, वीडियो

भारतनागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

ज़रा हटके120 दिन पहले शादी, 10 मिनट से नाच रही थी 22 वर्षीय पत्नी दीपिका, बेहोश होकर गिरी और अस्पताल ले जाते समय मौत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

भारतदुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत से होने का मतलब