243 रन पड़े कम, घर में मुंबई इंडियन्स की एक और हार?, सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, अभिषेक-हेड ने 52 गेंद में कूटे 129 रन?

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2026 23:41 IST2026-04-29T23:34:09+5:302026-04-29T23:41:36+5:30

ipl 2026 srh won 6 wickets 243 runs short, another defeat Mumbai Indians home Sunrisers Hyderabad beat 6 wickets Abhishek-Head scored 129 runs in 52 balls | 243 रन पड़े कम, घर में मुंबई इंडियन्स की एक और हार?, सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, अभिषेक-हेड ने 52 गेंद में कूटे 129 रन?

photo-bcci

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2026 में पहली बार हेड ने अर्धशतक पूरा किया।अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने कमाल की पारी खेली।एमआई की टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। 

मुंबईघर में मुंबई इंडियन्स की एक और हार का सामना करना पड़ा। 243 रन पड़े कम पड़ गए। मुंबई इंडियंस की छठी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराकर छठी जीत हासिल की। एमआई की टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने कमाल की पारी खेली। आईपीएल 2026 में पहली बार हेड ने अर्धशतक पूरा किया। हेड ने 30 गेंद में 76 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 8 छक्के मारे। शर्मा ने 24 गेंद में 45 रन बनाए। 4 चौके और 3 छक्के मारे।

ट्रेविड हेड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन के शतक पर पानी फेरते हुए मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत से सनराइजर्स की टीम नौ मैच में 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की टीम आठ मैच में चार अंक के साथ नौवें स्थान पर है।

हेनरिक क्लासेन ने भी धमाल की पारी खेली। क्लासेन ने भी मुंबई में जमकर हाथ खोले और चौके-छक्के की बारिश की। सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन के तूफानी शतक और उनकी तीन अर्धशतकीय साझेदारियों से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 243 रन बनाए।

रिकेल्टन ने अपने करियर और मुंबई के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 55 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से नाबाद 123 रन बनाने के अलावा विल जैक्स (46) के साथ पहले विकेट के लिए 93, नमन धीर (22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 और कप्तान हार्दिक पंड्या (31) के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी भी की।

Open in app