लाइव न्यूज़ :

बिहार दिवस के मौके पर भाजपा के द्वारा विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम का आयोजन किए जाने को लेकर गरमायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2025 17:59 IST

इस बार देश के 27 राज्यों में 70 जगहों पर बिहार दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें बिहार भाजपा के नेता-मंत्री और सांसद शामिल हो रहे हैं।

Open in App

पटना:बिहार दिवस के मौके पर भाजपा के द्वारा विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम का आयोजन किए जाने को लेकर सियासत गर्मा गई है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने भाजपा के इस कार्यक्रम पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा प्रवासी बिहारियों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बिहार दिवस के अवसर पर भाजपा के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि अब जुमलेबाजी की राजनीति कब तक चलेगी। हक़ीक़त तो यह है कि बिहार के नौजवानों और बिहार के लोगों के प्रति भारतीय जनता पार्टी ने कभी गंभीरता नहीं दिखाया। बिहार के नौजवानों के लिए नौकरियां, रोजगार के लिए गंभीरता नहीं दिखाया गया है। 

उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित हो इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाती है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के बिहार दिवस को पूरे राज्य मे इवेंट के तौर पर राजनीति के लिए राजनीतिक परिस्थितियां बनाने के लिए कार्यक्रम को चला रही है। वहीं, कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि बिहारियों को बिहार की संस्कृति के बारे में बताने की क्या जरूरत है? जो बिहार के रहने वाले हैं, उनको कल्चर और सभ्यता पता है। बिहार के लोगों को रोजगार चाहिए, पलायन रोकने के लिए काम चाहिए। 

चुनावी साल है यह लोग हर चीज को इवेंट के रूप में मना रहे हैं। जनता समझ चुकी है। यह लोग मूर्ख बना रहे हैं। मूल मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह लोग सवाल से पीछा छुड़ाने के लिए आयोजन करते हैं। वहीं इस आयोजन को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि हमारी चुनावी रणनीति के तरीके अलग हैं। विपक्ष की तरह प्रचार नहीं करते। 

भाजपा का मुख्य लक्ष्य रहता है, आम जनों से अधिक से अधिक जुड़ना। चाहे देश के किसी भी हिस्से में बिहारी बसे हो अपने गौरवशाली अतीत को दोहराने के लिए प्रवासी बिहारियों को नए सिरे से आकर्षित करने के उद्देश्य से पार्टी ने देश के 27 राज्यों में आज से 30 मार्च तक मुहिम शुरू किया है। इसमें बिहार के संस्कृति को दिखाने वाले कार्यक्रम होंगे। 

बिहार की स्थापना के 113 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बिहार दिवस पर हम सभी बिहार वासियों को शुभकामनाएं देते हैं। खासकर जो बिहार से बाहर हैं और विभिन्न देशों में रहते हैं। बिहार में उत्सव का माहौल है। बिहार के लोगों ने अपनी मेधा प्रतिभा का पूरे विश्व में डंका बजवाया है। 

इसी को लेकर भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर रही है, बिहार के लोगों में जोश भरेगा और बिहार के अस्मिता को याद करेंगे। बता दें कि इस बार देश के 27 राज्यों में 70 जगहों पर बिहार दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें बिहार भाजपा के नेता-मंत्री और सांसद शामिल हो रहे हैं। 22 मार्च से 30 मार्च तक 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तर्ज पर देशभर के करीब 27 राज्यों में बिहार की संस्कृति को दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

टॅग्स :बिहार दिवसबिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार