लाइव न्यूज़ :

कानपुर में पूछताछ के दौरान लड़की से दुर्व्यवहार का आरोपी थानाध्यक्ष निलंबित

By भाषा | Updated: September 2, 2021 14:08 IST

Open in App

कानपुर देहात में 15 साल की लड़की से पूछताछ के दौरान दुर्व्यवहार करने के आरोपी राजपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मामला तीन दिन पहले तब प्रकाश में आया जब लड़की ने कानपुर देहात जिले के राजपुर के थानाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा पूछताछ के दौरान कथित रूप से दुर्व्यवहार किये जाने से क्षुब्ध होकर जहर खा ली। लड़की का हैलट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अकबरपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय और रसूलाबाद की उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से की गई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। चौधरी ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया था कि राजपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सेना के एक जवान की शिकायत पर पिछले सोमवार को उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया था, जहां उन्होंने उसका गिरेबान पकड़ा था और मोबाइल फोन छीन लिया था। इस घटना से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमशहूर ब्रांड की फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

भारत29 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अन्य खेलविनोद कुमार ने पैरालंपिक कांस्य पदक गंवाया, क्लासीफिकेशन निरीक्षण में अयोग्य घोषित किया गया

अन्य खेलविनोद कुमार ने पैरालंपिक कांस्य पदक गंवाया, क्लासिफिकेशन निरीक्षण में अयोग्य घोषित किया गया

अन्य खेलविनोद कुमार का चक्का फेंक में कांस्य पदक क्लासिफिकेशन पर विरोध के कारण रोका गया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज