लाइव न्यूज़ :

दो महीने के बच्चे पर 24 घंटे पुलिस रख रही है निगरानी, दो बार हो चुका है किडनैप, जानें पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 15, 2021 15:12 IST

गुजरात के इस बच्चे का दो महीने में दो बार अपहरण किया जा चुका है। वह जब सिर्फ दो दिन का था तब उसका पहली बार अप्रैल में अपहरण किया गया था। बाद में उसे अपहरणकर्ताओं से बचाया लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के गांधीनगर का मामला, दो महीने में दो बार बच्चा हो चुका है किडनैपसंभवत: ये गुजरात का सबसे छोटा बच्चा है जिसे 24 घंटे सुरक्षा मिल रही हैबच्चा जब केवल दो दिन का था तब उसका पहली बार अप्रैल में अपहरण किया गया था

अहमदाबाद: गांधीनगर के अदलज में दो महीने के बच्चे की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे पुलिस तैनात की गयी है। उस बच्चे का दो महीने में दो बार अपहरण किया जा चुका है। संभवतः यह गुजरात का सबसे छोटा बच्चा है जिसे 24×7 पुलिस सुरक्षा मिलेगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बच्चे के माता-पिता अदलज त्रिमंदिर के पास झुग्गियों में रहते हैं। वह बच्चा सिर्फ दो दिन का था तब उसका पहली बार अप्रैल में अपहरण किया गया था। बाद में उसे अपहरणकर्ताओं से बचा लिया गया। 5 जून को दो लोगों ने उस बच्चे का फिर से अपहरण किया । दोनों घटनाओं मे अपहरणकर्ता निःसंतान दंपत्ति थे जो अपने परिवार के लिए एक बच्चा चाहते थे ।

बच्चे के दो बार अपहरण की कोशिश के बाद पुलिस ने झुग्गी-झोपडिय़ों के पास स्पेशल प्वाइंट बनाकर चौबीसों घंटे एक टीम तैनात करने का फैसला किया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने कहा कि जीवनयापन के लिए कचरा इकट्ठा करने वाले माता-पिता को एक स्थायी निवास स्थान देने के बारे में भी सोचा जा रहा है ताकि बच्चों पर इस तरह खतरा हमेशा बरकरार नहीं रहे। 

गांधीनगर में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के निरीक्षक एचपी झाला ने कहा कि लड़के के माता-पिता के लिए कुछ अच्छी नौकरी और घर खोजने की कोशिश की जा रही है ताकि वे सुरक्षित रह सकें।  व्यवस्थाओं का विवरण देते हुए, एक एलसीबी अधिकारी ने कहा कि हम बच्चे और उसके माता-पिता की निगरानी करेंगे। बच्चे की मां को कुछ पुलिस वालों का मोबाइल नंबर दिया गया है ताकि वह मदद के लिए कॉल कर सके।

अपहरणकर्ताओं के रडार पर अन्य बच्चे भी

एक अन्य पुलिस ने कहा कि कई ऐसे कमजोर बच्चे हैं जो अपने माता-पिता के साथ फुटपाथ या सड़क के किनारे रहते हैं। वे अपहरणकर्ताओं की नजरों मे आ सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले से सबक लेते हुए, अन्य ऐसे बच्चों को भी इस तरह सुरक्षा प्रदान करने के बारे में विचार किया जा रहा है जिनके माता-पिता जीवनयापन के कचड़ा इकट्ठा करने का काम करते हैं।

अप्रैल में मेहसाणा जिले के काडी से जिग्नेश और अस्मिता भारती ने बनासकांठा से सिर्फ दो दिन के बच्चे का अपहरण कर लिया था। निःसंतान दंपति गांधीनगर सिविल अस्पताल से बच्चे को लेकर भागे थे। गांधीनगर एलसीबी ने उन्हें ट्रैक किया और एक हफ्ते के अंदर बच्चे को बचा लिया। 5 जून को फिर एक निःसंतान दंपत्ति ने बनासवाड़ा से बच्चे का अपहरण कर लिया था।

आरोपी दिनेश और सुधा कटारा को शादी के सात साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ। इसलिए, जब दिनेश ने देखा कि मां अपने बच्चे को साइकिल पर एक अस्थायी पालने में रख चुकी थी और वह कचरा इकट्ठा कर रही थी , तो उसने अपनी मोटरसाइकिल से झपट्टा मारकर बच्चे को उठा लिया ।

एलसीबी ने लगभग चार दिन का समय लिया। उन्होंने गुजरात के गांधीनगर, मेहसाणा, अरवल्ली और साबरकांठा जिलों और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से फुटेज का विश्लेषण किया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया ।

टॅग्स :गुजरातक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?