लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी ने कंपनी के एक डायरेक्टर को दी थी जान से मारने की धमकी, CBI ने चार्जशीट की और मजबूत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 21, 2019 11:50 IST

सीबीआई ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ चार्जशीट में आपराधिक धमकी के आरोप तय किए हैं। सीबीआई आरोप तय किया है कि नीरव मोदी की कंपनी के एक डायरेक्टर ने जब भारत लौटने की इच्छा जताई थी तो उसे जान से मारने की धमकी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ चार्जशीट में आपराधिक धमकी के आरोप तय किए हैं।जब उनकी कंपनी के एक डायरेक्टर ने भारत लौटने की इच्छा जताई थी तो नीरव मोदी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

13 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने अपनी कंपनी के एक डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी। यह जानकारी सीबीआई ने दी जोकि नीरव मोदी के खिलाफ आरोपपत्र और मजबूत कर रही है। नीरव मोदी को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत उसके प्रत्यर्पण को लेकर मुकदमा चल रहा है। इस दौरान वह लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद हैं। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, सीबीआई ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ चार्जशीट में आपराधिक धमकी के आरोप तय किए हैं। खबर में कहा गया है कि जब उनकी कंपनी के एक डायरेक्टर ने भारत लौटने की इच्छा जताई थी तो नीरव मोदी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

शुक्रवार (20 दिसंबर) को विशेष न्यायाधीश के समक्ष सीबीआई ने जो दस्तावेज जमा किए उनमें मौजूदा 25 आरोपियों के अलावा पांच और अभियुक्तों के नाम जोड़े। इनमें बैंक के निलंबित महाप्रबंधक संजय प्रसाद, नेहाल मोदी, नीरव मोदी का भाई, मोदी के स्वामित्व वाली फायरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अमित मागिया और हांगकांग में मोदी और मिहिर भंसाली की कंपनियों में से एक के निदेशक संदीप मिस्त्री शामिल हैं। सीबीआई ने सभी आरोपियों पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप तय किया है। 

सीबीआई के विशेष सरकारी वकील ए लिमोसिन ने बताया कि अदालत ने संजय प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि सीबीआई लंदन की अदालत के समक्ष दस्तावेज जमा करना चाहती है जहां नीरव मोदी के प्रत्यर्पण से संबंधी कार्यवाई अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है।

बता दें कि ब्रिटेन की अदालत ने हाल में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी और उन्हें दो जनवरी को जेल से वीडियो लिंक के जरिये पेश होने के लिए कहा था। 

नीरव मोदी पीएनबी की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रत्यर्पण कार्रवाई से बचने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैमलोकमत हिंदी समाचारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार