लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi Kashmir Visit: 'मोदी जी आपके साथ सेल्फी चाहिए, पीएम ने हंसते हुए कहा जरूर नाजिम

By धीरज मिश्रा | Updated: March 7, 2024 14:46 IST

PM Narendra Modi In Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। यहां पीएम ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी नाजिम से बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी नाजिम से बातचीत कीनाजिम ने कहा कि मोदी विद सेल्फी ली थी, लेकिन मैं चाहता हूं कि आज मैं आपके साथ सेल्फी लूं

PM Narendra Modi In Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। यहां पीएम ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी नाजिम से बातचीत की। नाजिम ने बताया कि उनके माता-पिता चाहते थे कि मैं डॉक्टर, इंजीनियर बनूं। लेकिन, मुझे कुछ अलग करना था। अपनी बातचीत के दौरान में नाजिम ने अपनी दिल की इच्छा भी जाहिर कर दी।

नाजिम ने कहा कि मोदी विद सेल्फी ली थी। लेकिन, मैं चाहता हूं कि आज मैं आपके साथ सेल्फी लूं। इस पर पीएम ने कहा कि जरूर। मैं एसपीजी से कहूंगा कि आपको मेरे पास लेकर आए। साथ में सेल्फी जरूर लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एलजी ने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से मैं श्रीनगर में पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। पिछले 10 वर्षों में, जम्मू-कश्मीर का विकास पीएम मोदी की प्राथमिकता रही है। आज, जम्मू-कश्मीर गर्व के साथ चमक रहा है। 3 दशकों तक कश्मीर घाटी आतंकवाद और अन्याय से लहूलुहान रही और आज आपके नेतृत्व में यहां शांति और विकास का झंडा बुलंद है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम की क्षमता 35,000 है और इसके अलावा यहां करीब 25,000 कुर्सियां लगाई गई हैं।

जिस तरह से घाटी के लोग पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए हैं, ये स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ है। मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। अगर 2 लाख क्षमता का मैदान होता तो वह मैदान भी कश्मीर के लोगों से खचाखच भरा होता। यह कश्मीर के लोगों में पीएम मोदी के लिए इस तरह का प्यार है। 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह 'मोदी का परिवार' है। आपके परिवार के ये सदस्य आपको देखने की इच्छा से सुबह से यहां इंतजार कर रहे हैं। वे जानते हैं कि जिस जज्बे से आप उनका दर्द समझ सकते हैं, वह कोई और नहीं कर सकता। 

टॅग्स :Jammuलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमनोज सिन्हानरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारmodi governmentमहबूबा मुफ़्तीफारुख अब्दुल्लाMehbooba Muftifarukh abdullah
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल