लाइव न्यूज़ :

PM मोदी और शाह ने सौंपे सभी BJP प्रदेशाध्यक्षों को अटल के अस्थि कलश, अब देशभर में निकलेगी यात्रा  

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 22, 2018 11:17 IST

बताया गया है कि बीजेपी हर राज्य की राजधानी से लेकर तालुका स्तर तक 'अटल कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन करेगी। वाजपेयी की अस्थियां राज्य की सभी पवित्र नदियों में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित की जाएंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्तः पू्र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देशभर की नदियों में विसर्जित की जाएंगी। बुधवार को  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने पुराने मुख्यालय पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपे। इस दौरा पीएम और अमित शाह के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा सुराज भी मौजूद थीं।

बताया गया है कि बीजेपी हर राज्य की राजधानी से लेकर तालुका स्तर तक 'अटल कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन करेगी। वाजपेयी की अस्थियां राज्य की सभी पवित्र नदियों में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित की जाएंगी।बीजेपी का कहना है कि देशभर में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और लोग वाजपेयी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं इसलिए उसने सभी राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकालने का फैसला किया है। राज्य की राजधानियों से यात्रा शुरू होगी और सभी प्रखंडों से होकर गुजरेगी। बीजेपी के दिग्गज नेता की अस्थियां देशभर की सभी नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

इससे पहले 19 अगस्त को उत्तराखंड के हरिद्वार में वाजपेयी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई थीं। वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने गंगा में उनकी अस्थियां प्रवाहित की थीं। इससे पहले अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। इसमें बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल हुए थे। 

आपको बता दें, 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। 

मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता था। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहसुषमा स्वराजराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र