लाइव न्यूज़ :

रियाद में पीएम मोदी ने बताए ग्लोबल बिजनेस के 5 ट्रेंड, कहा- हम बिजनेस फ्रेंडली सरकार देने को प्रतिबद्ध

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2019 21:07 IST

पीएम मोदी ने कहा, 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फ़ोरम का उद्देश्य केवल अर्थतंत्र की चर्चा करना नहीं है बल्कि विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना भी है, तीन साल के समय में इस फ़ोरम ने लंबा सफर तय किया है।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सऊदी अरब में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम को किया संबोधितभारत ने अगले पांच वर्ष में अपनी इकॉनमी को दोगुनी करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब में हो रहे तीसरे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम में कहा कि आज भारत आज दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के कई स्टार्टअप्स अब वैश्विक स्तर पर निवेश करने लगे हैं। पीएम ने साथ ही कहा कि भारत ने अगले पांच वर्ष में अपनी इकॉनमी को दोगुनी करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। 

पीएम ने कहा, भारत में 1 बिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा वैल्युएशन वाले यूनिकॉर्न की संख्या बढ़ती जा रही है। पीएन ने इस दौरान विश्व के सभी इनवेस्टर्स, खासकर वेंचर फंड्स से अनुरोध किया कि वे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का लाभ उठाएं। पीएम मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार बिजनेस फ्रेंडली है।

पीएम ने कहा, 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फ़ोरम का उद्देश्य केवल अर्थतंत्र की चर्चा करना नहीं है बल्कि विश्व में उभरते ट्रेंड्स को समझना भी है, तीन साल के समय में इस फ़ोरम ने लंबा सफर तय किया है।' 

पीएम ने इस दौरान ग्लोबल बिजनेस को प्रभावित करने वाले पांच बड़े ट्रेंडस का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि पहाल ट्रेंड तकनीक और इनोवेशन और इसका प्रभाव है। दूसरा ग्लोबल ग्रोथ के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्व और तीसरा ह्यून रिसोर्स है। पीएम ने कहा कि चौथा ट्रेंड बिजनेस के लिए वातावरण और पांचवा बिजनेस फ्रेंडली सरकार का होना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन