लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 5 करोड़ पार, दुनियाभर के नेताओं में तीसरे स्थान पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 10, 2019 05:19 IST

पीएम मोदी पिछले काफी लंबे समय से ट्विटर के साथ जुड़े हुए हैं. जब वह गुजरात के सीएम थे, तब भी ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों से संवाद करते थे और उन्हें ट्विटर पर लगभग 10 साल हो गए हैं.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. सोमवार को ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन यानी 5 करोड़ के पार हो गई. ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की लिस्ट में प्रधानमंत्री अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

बता दें कि पीएम मोदी पिछले काफी लंबे समय से ट्विटर के साथ जुड़े हुए हैं. जब वह गुजरात के सीएम थे, तब भी ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों से संवाद करते थे और उन्हें ट्विटर पर लगभग 10 साल हो गए हैं. इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 5 करोड़ हो गई है.

गौर करने वाली बात ये भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्सनल अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या 5 करोड़ हुई है. और उनके ही कार्यकाल में बने प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या 3 करोड़ है. वहीं अगर कुल मिलाकर ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या में बात करें तो पीएम मोदी अब टॉप 20 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में टॉप 3 में बराक ओबामा, केटी पैरी और जस्टिन बीबर शामिल हैं. बॉक्स नेताओं में अब उनसे आगे सिर्फ दो लोग :

1. बराक ओबामा (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति) - 10.08 करोड़

2. डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति) - 6.4 करोड़

3. नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री) - 5 करोड़

भारत में नेताओं के मामले में मोदी नंबर 1 हैं:

1. नरेंद्र मोदी - 5 करोड़

2. अरविंद केजरीवाल - 1.54 करोड़

3. अमित शाह - 1.52 करोड़

4. राजनाथ सिंह - 1.41 करोड़

5. राहुल गांधी - 1.06 करोड़

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालअमित शाहडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो