लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने 'अजान' के लिए 2 मिनट तक रोका विजयी भाषण, फिर इस कारण से रखा मौन

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 3, 2018 18:49 IST

विजयी भाषण देते-देते अचानक रुकने के बाद पीएम मोदी बोले- दो मिनट के लिए रुकेंगे भाई, अजान पूरी हो जाए फिर...।

Open in App

त्रिपुरा में ऐतिहास जीत और मेघालय में कांग्रेस को रोकने और नागालैंड में सहयोगी पार्टी के साथ जीत के करीब पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हेडक्वार्टर में विजयी संबोधन के लिए प्रमुख नेता जुटे।

यहां भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी अचानक रुक गए। विजयी भाषण देते-देते अचानक रुकने के बाद पीएम मोदी बोले- दो मिनट के लिए रुकेंगे भाई, अजान पूरी हो जाए फिर...। इसके बाद वह सावधान की मुद्रा में दो ‌मिनट के लिए खड़े हो गए।

उनके ऐसा करने से हेडक्वार्टर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी का नारा लगाना शुरू ‌किया। लेकिन पीएम के शांत रहने के बाद कार्यकर्ता भी शांत हो गए। इसके बाद जब तक अजान चलती रही, बीजेपी कार्यालय में शांति छाई रही।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी का नया हेडक्वार्टर 5 दीन-दयाल उपाध्याय मार्ग पर है। उसके नजदीक मस्जिद है। वहां शाम की अजान चल रही थी। इससे पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी अपना भाषण अजान के वक्त रोक चुके हैं।

हालांकि पीएम मोदी मौन रहने पहले से ठान कर आए थे। उन्होंने वाम पंथ विचारधारा वाले प्रदेशों में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर मौन रखने का सोच कर आए थे। उन्होंने अपने भाषण के शुरुआती लम्हों में कुछ देर के लिए मौन रहे।

पूर्वोत्तर में जीत को उन्होंने वास्तु शास्‍त्र के हिसाब से बेहद जरूरी बताया। उनकी जानकारी के मुताबिक बड़ी और टिकाऊ इमारत के लिए नॉर्थ ईस्ट का कोना बेहद जरूरी होता है। इसलिए देश में बीजेपी को और आगे ले जाने के लिए नॉर्थ-ईस्ट जीतना जरूरी था।

यह भी पढ़ेंः नागालैंड चुनावी नतीजे LIVE: BJP-NDPP गठबंधन और सत्ताधारी NPF में कांटे की टक्कर, दोनों को बहुमत नहीं

यह भी पढ़ेंः Meghalaya Assembly Results LIVE: सत्ताधारी कांग्रेस को बहुमत नहीं, BJP और यूडीपी ने लगाया अड़ंगा

यह भी पढ़ेंः त्रिपुरा चुनाव 2018 नतीजे LIVE: CPM ने मानी हार, कहा- BJP ने चुनावी जीत के लिए पैसे और दूसरे साधनों का लिया सहारा

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज