लाइव न्यूज़ :

मन की बात: पीएम मोदी ने मुंबई हमले को याद किया, कहा- अब भारत आतंक को कुचल रहा है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 26, 2023 12:29 IST

मुंबई हमले को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आज 26 नवंबर को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था, लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूर हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे26 नवंबर को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं - पीएम मोदीये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे- पीएम मोदीअब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं - पीएम मोदी

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 107वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 के हमले को याद किया। इसे कभी न भूलाने वाली घटना बताते हुए पीएम ने कहा कि हमारे देश का सामर्थ्य ऐसा है कि आज हम ना केवल उस हमले से उबरे है बल्कि आतंक को कुचल भी रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील की।

मुंबई हमले को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आज 26 नवंबर को हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था, लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूर हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।"

पीएम ने आगे कहा, "26 नवंबर को आज का ये दिन, एक और वजह से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1949, आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। मैं सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और हम सब मिलकर के नागरिकों के कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे। यह भी बहुत प्रेरक है कि संविधान सभा के कुछ सदस्य मनोनीत किए गए थे, जिनमें से 15 महिलाएं थी। ऐसी ही एक सदस्य हंसा मेहता जी ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस दौर में भारत उन कुछ देशों में था, जहां महिलाओं को संविधान से मतदान का अधिकार दिया।"

वोकल फॉर लोकल की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "बीते कुछ दिनों के भीतर ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया। वोकल फॉर लोकल का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। ये अभियान रोजगार की गारंटी है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "स्वच्छ भारत अभियान ने साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है। ये पहल आज राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन चुकी है, जिसने करोड़ों देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाया है। इस अभियान ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं को सामूहिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया है।"

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीBJP26/11 मुंबई आतंकी हमले
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र