लाइव न्यूज़ :

PM Modi Telangana: ...'मैं आपके प्यार का भूखा हूं', तेलंगाना में पीएम मोदी ने कहा- 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार...

By धीरज मिश्रा | Updated: March 4, 2024 13:14 IST

PM Modi Telangana: पीएम मोदी सोमवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां उन्होंने 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा मेरा भारत ही मेरा परिवार हैपटना की एक रैली में लालू प्रसाद यादव ने पीएम के परिवार पर उठाए थे सवाल पीएम ने कहा कि मैंने एक सपना लेकर घर छोड़ा है

PM Modi Telangana: पीएम मोदी सोमवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां उन्होंने 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि 56 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे। इसके बाद पीएम ने आदिलाबाद की धरती पर एक जनसभा को संबोधित किया।

पीएम ने यहां पर परिवारवाद पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन वाले कहते हैं कि मेरा परिवार नहीं है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि आज देश की करोड़ों बेटियां-माताएं-बहनें यही मोदी का परिवार है। देश का हर गरीब मेरा परिवार है। जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार, इन्हीं भावनाओं का विस्तार लेकर मैं  सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए, आपके लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा।

बताते चले कि बीते दिन बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर सवाल खड़े कर दिए। उनसे पूछा कि आप हिन्दू भी नहीं हो। इसी का जवाब पीएम मोदी ने तेलंगाना में दिया। उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मेरा जीवन तो खुली किताब जैसा है। देशवासी मुझे भली-भांति जानते हैं।

मेरी पल पल की खबर देश रखता है। कभी रात तक जब मैं काम करता हूं तो देश के लाखों लोग मुझे लिखते हैं कि इतना काम मत करिए। कुछ आराम करिए। मैंने एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था। जब मैंने अपना घर छोड़ा तो एक सपना लेकर चला। मैं देशवासियों के लिए जिऊंगा। मेरा पल पल सिर्फ आपके लिए होगा। मेरा निजी कोई सपना नहीं। आपके सपने मेरा संकल्प होगा। और इसमें पूरी जिंदगी खपा दूंगा, आपके सपने को पूरा करने के लिए आपके बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए। देश के कोटि-कोटि लोग मुझे अपना मानते हैं। 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है।

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना चुनावमोदीमोदी सरकारG Kishan Reddyकांग्रेसनरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम