लाइव न्यूज़ :

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश को पीएम मोदी की सौगात, आज संत रविदास मंदिर के शिलान्यास समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By अंजली चौहान | Updated: August 12, 2023 09:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के सागर जिले में 14वीं सदी के कवि और समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित एक स्मारक की आधारशिला रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्मारक का निर्माण 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाना पीएम राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगेइसमें एक संग्रहालय, पुस्तकालय और संबंधित सभागार होगा।

सागर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के सागर का आज दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम सागर जिले में संत रविदास को समर्पित एक मंदिर की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2.15 बजे सागर पहुंचेंगे जहां वह संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। वह ढाना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे जहां वह संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में कई और कार्यक्रमों में पीएम हिस्सा लेंगे। 

राज्य की जनता को पीएम की सौगात 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। एमपी में परिवहन को मजबूत बनाने के लिहाज से यह एक अहम मार्ग है।

पीएम एनएचएआई की भारत माला परियोजना के अंतर्गत दो परियोजनाओं की 1582.28 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास करेंगे। चुनावी राज्य एमपी में पीएम का यह दौरा बेहद खास है। 

संत रविदास मंदिर की कुछ खास बातें

1- 14वीं सदी के रहस्यवादी कवि और समाज सुधारक संत रविदास को देश भर में, खासकर दलितों के एक वर्ग के बीच काफी पसंद किया जाता है।

2- स्मारक का निर्माण 11.25 एकड़ से अधिक क्षेत्र में और 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। 

3- स्मारक में संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावशाली कला संग्रहालय और गैलरी होगी।

4- स्मारक पर आने वाले भक्तों के लिए अन्य सुविधाओं के अलावा इसमें भक्त निवास और भोजनालय भी होंगे।

बता दें कि कुछ समय पहले, शिवराज सिंह चौहान सरकार ने सतना जिले के पवित्र शहर मैहर में 3.5 करोड़ रुपये का संत रविदास मंदिर बनवाया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला