PM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

By संदीप दाहिमा | Updated: May 20, 2026 11:38 IST2026-05-20T11:23:03+5:302026-05-20T11:38:46+5:30

Next

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की Rome सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मेलोनी ने Colosseum के पास पीएम मोदी संग फोटो शेयर की है और कैप्शन लिखा है, "Welcome to Rome, my friend!"

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और रोम का मशहूर Colosseum चर्चा में है।

पीएम मोदी ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमें दोनों देशों के बीच घनिष्ठता साफ नजर आ रही है।

मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने पाँच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर इटली में हैं। जहां से एक्स पर उन्होंने फोटो साझा कीं और कहा, "रोम पहुँचने पर, मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात का खाना खाने का मौका मिला, जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया।

हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है, जहाँ हम भारत-इटली दोस्ती को और मज़बूत बनाने के तरीकों पर अपनी बातचीत जारी रखेंगे।"