लाइव न्यूज़ :

रेल की पटरी पर बैठकर PUBG खेल रहे थे दो भाई, पीछे से आई तेज रफ्तार से ट्रेन और फिर....

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2022 19:48 IST

पुलिस के अनुसार लोकेश मीणा (22) एवं उसका छोटा भाई राहुल रूपबास कस्बे के पास रेलवे लाइन पर बैठकर पबजी खेल रहे थे कि उसी बीच दोनों वहां से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए। 

Open in App
ठळक मुद्देPUBG खेल रहे दोनों भाइयों को ट्रेन ने कुचला, हुई मौतदोनों भाई गेम खेलने में इतने मशगूल हुए कि ट्रेन को भी नहीं देख पाए

जयपुर: अपने मोबाइल पर PUBG खेल दो भाई इस ऑनलाइन गेम में इतने मशगूल हो गए कि उन्हें अपनी मौत का आभास तक नहीं हुआ। दोनों भाई रेल की पटरी पर ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आई ट्रेन ने दोनों भाई को कुचल दिया। ये दर्दनाक घटना राजस्थान के अलवर जिले की है। 

दरअसल, राज्य के अलवर जिले में शनिवार को रेल लाइन पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे दो भाइयों को ट्रेन ने कुचल दिया और उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लोकेश मीणा (22) एवं उसका छोटा भाई राहुल रूपबास कस्बे के पास रेलवे लाइन पर बैठकर पबजी खेल रहे थे कि उसी बीच दोनों वहां से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए। 

सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक मनोहर लाल के अनुसार दोनों भाई गेम खेलने में इतने डूबे थे कि वे ट्रेन को ही नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि दोनों भाई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे यहां अपनी बड़ी बहन के साथ रह रहे थे जबकि उनके पिता गांव में रहते हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

टॅग्स :PUBGराजस्थानRajasthanAlwarRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह