लाइव न्यूज़ :

पायलट समर्थक पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये सम्मान चाहते हैं: दीपेन्द्र सिंह

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:24 IST

Open in App

जयपुर, 16 जून राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पायलट का समर्थक गुट किसी पद के लिये सौदेबाजी नहीं कर रहा बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये सम्मान चाहता है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी विधायक शेखावत का यह बयान उस समय आया है, जब पायलट गुट में आलाकमान द्वारा गठित कमेटी के 10 महीने बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा करने में हो रही देरी से नाराजगी दिखाई दे रही है।

शेखावत ने कहा, ‘‘ यह बिल्कुल पद या सत्ता के लिये सौदा नहीं है। यह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के गौरव, आदर और सम्मान का सवाल है जो पार्टी के लिये वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिये भाजपा से लड़ाई की।’’

सीकर के श्रीमाधोपुर से विधायक शेखावत ने कहा कि मंत्रिमंडल, बोर्ड और निगमों में पदों की संख्या के लिये सौदेबाजी की खबरे झूठी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पायलट और हम सब राजस्थान के जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिये प्रयासरत हैं।’’

पांचवी बार विधायक बने शेखावत ने कहा, ‘‘जिन व्यक्तियों ने 2014 के बाद से भाजपा की वसुंधरा राजे और नरेन्द्र मोदी की सरकारों का डटकर मुकाबला किया, उन्होंने 2013 में कांग्रेस की सबसे खराब हार जिसमें 200 में से पार्टी को केवल 21 सीटे मिली थीं, उसके बाद कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिये अपना खून और पसीना बहाया। हमारी पार्टी सत्ता में है तो उन्हें इसका सम्मान दिलाने की आवश्यकता है।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां उन लोगो को दी जानी चाहिए जिन्होंने मतदान केन्द्रो पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में भूमिका निभाई, ना कि सेवानिवृत्त नौकरशाहों और अधिकारियों को।

मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हुए बसपा विधायकों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट गुट पर निशाना साधते हुए पार्टी आलाकमान द्वारा असंतुष्ट पायलट गुट को शांत करने लिये किसी भी कदम पर आपत्ति जताई थी।

वहीं, एक अन्य कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने बिना किसी का नाम लिये कहा था कि मंत्रिमंडल में नौ सीटें खाली हैं और 25 विधायक पद पाने के लिये निगाहें जमाये हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग