लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नूंह में दो मस्जिदों पर फेंके गए पेट्रोल बम, दुकानों में लगाई आग; हिंसा में अबतक 116 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2023 11:11 IST

राज्य सरकार ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र से ज़रूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए द्वितीय आईआरबी के बटालियन मुख्यालय को भोंडसी पुलिस परिसर से जिला नूंह में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमीनार गेट बाजार में चूड़ियों की एक दुकान को भी आग लगा दी गई।मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबित रहेंगी।116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गुरुग्रामः मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में बुधवार रात दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये हमले बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुए। पुलिस के मुताबिक, जिन मस्जिदों पर ये हमले हुए, उनमें से एक विजय चौक के निकट और दूसरी पुलिस थाने के पास स्थित है। दोनों मस्जिदों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

मीनार गेट बाजार में चूड़ियों की एक दुकान को भी आग लगा दी गई

पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं की सूचना मिलते ही दमकल के दो वाहनों को मस्जिदों की ओर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। उसने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने पलवल जिले के मीनार गेट बाजार में चूड़ियों की एक दुकान को भी आग लगा दी। भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद की यात्रा को रोकने की कोशिश करने के बाद सोमवार को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर नूंह और पलवल में निषेधाज्ञा लागू है और जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबित

हरियाणा सरकार ने गुरुवार एक आदेश जारी किया जिसके मुताबिक, शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों के अधिकार क्षेत्र में और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों के अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबित रहेंगी। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि  कानून और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र से ज़रूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए द्वितीय आईआरबी के बटालियन मुख्यालय को भोंडसी पुलिस परिसर से जिला नूंह में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

116 गिरफ्तार , 90 लोग हिरासत में 

नूंह में शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा मंगलवार को पड़ोसी गुरुग्राम में भी फैल गई और वहां भीड़ ने एक मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की। हरियाणा सरकार के अनुसार, हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला