लाइव न्यूज़ :

याचिका का दावा-सोया, बादाम उत्पादों को दूध नहीं कहा जा सकता, अदालत ने केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका में यह मुद्दा उठाया गया है कि क्या गैर स्तनपायी स्रोतों खास तौर पर पौधों से तैयार किए गए उत्पादों को दूध या दुग्ध उत्पाद कहा जा सकता है। इस पर सोमवार को अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र, दिल्ली सरकार और खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और सोया दूध जैसे उत्पादों को बेचने वाली हर्शी जैसी अन्य कंपनियों को भी नोटिस जारी कर उनसे भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी संघ (एनसीडीएफआई) की याचिका पर जवाब मांगा है।

सहकारी डेयरी क्षेत्र की शीर्ष इकाई एनसीडीएफआई ने अपनी याचिका में कहा है कि सोया, बादाम या अन्य चीजों से निकाले गए उत्पादों या पेय पदार्थों को ‘दूध’ या ‘दुग्ध उत्पाद’ कहकर पनीर, दही की तरह नहीं बेचा जा सकता है। अदालत ने कहा कि यह मामला दिलचस्प है और इसे सुनवाई के लिए 14 सितंबर को सूचीबद्ध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए