लाइव न्यूज़ :

डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर बोले प्रवेश वर्मा, "पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे..."

By अंजली चौहान | Updated: February 20, 2025 12:02 IST

Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी।

Open in App

Delhi CM Oath Ceremony Live: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज नई सरकार का गठन हो रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद सत्ता में आ रही है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के अलावा छह विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिला है। इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा शामिल हैं। शपथ ग्रहण से पहले प्रवेश वर्मा से मीडिया ने सवाल किया कि क्या वह डिप्टी सीएम बनने वाले हैं तो उन्होंने इसके बारे में खुलकर बात की।

परवेश वर्मा ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता बने रहेंगे। मीडिया से बात करते हुए वर्मा ने पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की, और पूरी ईमानदारी से भाजपा की सेवा करने के अपने समर्पण पर जोर दिया।

वर्मा ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं, और मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा। भाजपा ने मेरे पिता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया, और वह अपनी आखिरी सांस तक पार्टी की सेवा करते रहे। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी लगन से निभाऊंगा।"

इसके अलावा, भाजपा विधायक ने जोर देकर कहा कि वे अपने घोषणापत्र में किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता ने हमें बहुत प्यार दिया है और आज 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके विकास के विजन ने लोगों का विश्वास जीता है। लोगों का मानना ​​है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने में सफल होंगे।"

उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि उनकी मेहनत रंग लाई है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हमने विकसित दिल्ली के लिए जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा। हमने अपने घोषणापत्र में जो कुछ भी उल्लेख किया है, उसे हम पूरा करेंगे।"

गौरतलब है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी। परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह सहित छह अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह आतिशी की जगह लेंगी। शालीमार बाग सीट से निर्वाचित विधायक रेखा दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य रह चुकी हैं।

इन भूमिकाओं में उन्होंने हाशिए पर पड़े समुदायों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई अभियान चलाए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बना रही है।

इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें ही जीत सकी। कांग्रेस लगातार तीसरे चुनाव में अपना खाता नहीं खोल सकी।

टॅग्स :रेखा गुप्ताDelhi BJPदिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल