लाइव न्यूज़ :

प्रश्नकाल पर टकराव के बीच आंकड़े पेश कर रहे हैं अलग तस्वीर, राज्यसभा में 60% समय खोया, बाकी का उपयोग

By हरीश गुप्ता | Updated: September 4, 2020 11:52 IST

संसद में इस बार प्रश्नकाल रद्द किए जाने के फैसले के बाद विपक्ष सरकार पर पूरी तरह हमलावर हो गया था. सरकार को इसके बाद कुछ झुकना भी पड़ा. अब सरकार की ओर से लिखित जवाब देने की बात कही गई है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रश्नकाल पर राज्यसभा के पिछले चार साल के रिकॉर्ड पेश कर रहे हैं अलग तस्वीरचार वर्षों में राज्यसभा में कुल उपलब्ध समय का मात्र 40 प्रतिशत समय सवाल पूछने के लिए उपयोग में लाया गया

संसद में इस बार प्रश्नकाल करवाने को लेकर विपक्ष काफी आक्रामक नजर आ रहा है. लेकिन राज्यसभा के रिकॉर्ड और राज्यसभा सचिवालय का अनुसंधान विभाग कुल अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शोध में खुलासा हुआ है कि चार वर्षों (2015-19) में कुल उपलब्ध समय का मात्र 40 प्रतिशत समय सवाल पूछने के लिए उपयोग में लाया गया है जबकि 60 प्रतिशत समय बर्बाद किया गया है.

इस अवधि में राज्यसभा की 332 बैठकें (332 घंटे) हुई हैं. इनमें 133 घंटों में सवाल उठाने के लिए व्यय किए गए हैं. मतलब 40 प्रतिशत समय का ही उपयोग हुआ है. प्रश्नोत्तर काल का सालाना विश्लेषण करें तो 2015 में सिर्फ 18 घंटे और 07 मिनट, 2016 में 34 घंटे और 48 मिनट, 2018 में 14 घंटे और 29 मिनट, 2019 में 30 घंटे 40 मिनट का इस्तेमाल किया गया है.

अनुसंधानकर्ताओं ने इंगित किया कि 1978 से लगातार प्रश्नोत्तर काल के समय में गिरावट दर्ज की गई है. ज्यादातर समय चर्चा में बाधा उत्पन्न करने और स्थगन करनाए जाने के कारण बर्बाद हुआ है.

बता दें कि विभिन्न दलों के नेताओं ने सरकार को तर्क दिया है कि कोरोना के कारण प्रश्नोत्तर काल बंद नहीं करवाया जा सकता. उनका कहना है कि प्रश्नोत्तर काल उनका मूलभूत अधिकार है और संसदीय लोकतंत्र का मुख्य घटक है. कोविड महामारी को इसे बंद करवाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

टॅग्स :राज्य सभासंसदकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज