लाइव न्यूज़ :

पंकज सिंह बीएसएफ के नये महानिदेशक नियुक्त, उनके पिता भी रह चुके हैं इस पद पर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:51 IST

Open in App

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नये महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किये गये। यह पद करीब तीन दशक पहले उनके पिता प्रकाश सिंह संभाल चुके हैं। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी सिंह वर्तमान में बल के नयी दिल्ली मुख्यालय में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह 31 अगस्त को बल के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती देश की 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा की रक्षा करता है। बीएसएफ में करीब 2.65 लाख कर्मी हैं। सिंह (58) आईपीएस अधिकारी एवं आईटीबीपी के डीजी एस एस देसवाल की सेवानिवृत्ति के बाद 31 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे, जो गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के बाद बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त बना दिया गया था। सिंह के पिता एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने भी पूर्व में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के रूप में नेतृत्व किया है। उन्हें कई पुलिस सुधार लाने के लिए जाना जाता है और साथ ही उन्हें 1993-94 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। पंकज सिंह ने राजस्थान पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में भी काम किया है, जिस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों को सुलझाने के अलावा जम्मू-कश्मीर को हिलाकर रख देने वाले एक कुख्यात सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया था। पंकज सिंह ने जयपुर के महानिरीक्षक के रूप में भी काम किया है और बाद में अपराध शाखा का नेतृत्व किया। पंकज सिंह अगले वर्ष दिसम्बर में बीएसएफ के डीजी के पद से सेवानिवृत्त होंगे। सरकार ने साथ ही 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और बालाजी श्रीवास्तव (एजीएमयूटी कैडर) को क्रमश: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का नया प्रमुख नियुक्त किया।अस्थाना के पदभार संभालने से पहले श्रीवास्तव कुछ हफ्तों के लिए दिल्ली के प्रभारी पुलिस आयुक्त थे। इस बीच प्रकाश सिंह ने अपने बेटे को बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं।’’ 1959 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह 1994 में बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। वह वर्तमान में पुलिस फाउंडेशन और संस्थान के अध्यक्ष हैं, जो एक बहु-विषयक विचार मंच है जो पुलिस सुधारों और अनुसंधान, क्षमता निर्माण और नीति समर्थन के माध्यम से पुलिसिंग में सुधार के लिए काम करने के लिए समर्पित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज