लाइव न्यूज़ :

राफेल लड़ाकू विमान मिल रहे हैं तो पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए, कांग्रेस दुखी क्योंः शाहनवाज हुसैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 20:19 IST

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने आरोप लगाया, ‘‘ कांग्रेस एक दशक तक देश के लिए राफेल लड़ाकू विमान नहीं ला सकी। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए ये विमान लेने के रास्ते में बाधाएं डालीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ जब एक राफेल विमान सौंपा गया तब भारतीय वायु सेना दिवस था और विजयदशमी का त्यौहार था।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि भारत के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान को फिक्रमंद होना चाहिए न कि कांग्रेस को।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस में पहले राफेल विमान को प्रतीकात्मक रूप से प्राप्त किया। यहां पत्रकारों से बातचीत में हुसैन ने आरोप लगाया, ‘‘ कांग्रेस एक दशक तक देश के लिए राफेल लड़ाकू विमान नहीं ला सकी। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए ये विमान लेने के रास्ते में बाधाएं डालीं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ अगर भारत को राफेल जैसे उन्नत विमान मिल रहे हैं तो पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए। कांग्रेस इतनी चिंतित क्यों है?’’ गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और लोकसभा चुनाव के दौरान ज़ोर-शोर से यह मुद्दा उठाया था। विमान की ‘शस्त्र पूजा’ करने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आलोचना करने पर हुसैन ने कहा कि दशहरे पर शस्त्र पूजा करना हमारी परंपरा है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ जब एक राफेल विमान सौंपा गया तब भारतीय वायु सेना दिवस था और विजयदशमी का त्यौहार था। विजयदशमी पर शस्त्र पूजा करना परंपरा है और इसलिए हमारे रक्षा मंत्री ने ऐसा किया।’’ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के मुद्दे को लाने के विपक्ष के आरोपों को भाजपा प्रवक्ता ने खारिज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इसे (संवैधानिक प्रावधानों को) रद्द किया है और हम इस बारे में बात करेंगे। कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान दिया है। इसलिए हम लोगों को यहां इसे रद्द करने के बारे में बता रहे हैं।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराहुल गांधीदेवेंद्र फड़नवीसजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह