लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार

By रुस्तम राणा | Updated: March 20, 2022 14:53 IST

गुलाम नबी आजाद ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में जो हुआ उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार हैं, इसने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों, डोगराओं को प्रभावित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने गांधी जी को बताया सबसे बड़ा हिन्दू और सेकुलर नेताकहा-आतंकवाद ने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों, डोगराओं को प्रभावित किया

जम्मू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के लिए पाकिस्तान और आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा खूब हो रही है। कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाने के लिए फिल्म की एक तरफ खूब सराहना हो रही है तो दूसरी ओर, फिल्म पर धर्म विभाजन का भी आरोप लग रहा है। 

ऐसे में रविवार को जम्मू में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में जो हुआ उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार हैं, इसने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों, डोगराओं को प्रभावित किया है। अपने संबोधन में उन्होंने गांधी जी को सबसे बड़ा हिन्दू और सेकुलर बताया। 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, राजनीतिक दल धर्म, जाति और अन्य चीजों के आधार पर चौबीसों घंटे विभाजन पैदा कर सकते हैं। मैं किसी भी पार्टी को माफ नहीं कर रहा हूं, फिर चाहें वह मेरी पार्टी हो, लेकिन नागरिक समाज को साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा, जाति, धर्म के बावजूद सभी को न्याय दिया जाना चाहिए।

रविवार को जम्मू बार एसोसिएशन की ओर से गार्डन एस्टेट त्रिकुटा नगर में करवाए जा रहे सम्मान समारोह में गुलाम नबी आजाद ने शिरकत की। उन्हें पदम भूषण अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो कुछ भी हुआ उसके पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार है।

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से यहां गुलाम नबी आजाद सक्रिय हो गए हैं। उधर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। आजाद धड़े से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को उनके जम्मू एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत किया।

स्थानीय आवास पर आजाद ने पूर्व विधायकों, जेएमसी के पार्षदों और अन्य नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादद कश्मीर फाइल्सकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

भारतJammu-Kashmir: 23 साल बाद शोपियां पहुंचे कश्मीरी पंडित, 2003 के नरसंहार की प्रार्थना के दौरान गमगीन हुआ माहौल

क्राइम अलर्टJammu Kashmir: 35 साल पहले कश्मीरी पंडित महिला की हत्या का मामला, राज्य के 8 स्थानों पर SIA कर रही रेड

भारतकश्मीर के हिन्दू समुदाय की आस्था को दर्शाता है क्षीर भवानी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल