लाइव न्यूज़ :

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की गुरुग्राम में 20वीं मंजिल से गिरकर मौत

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2023 19:30 IST

रितेश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, भारी मन से, मेरा परिवार और मैं यह साझा करना चाहते हैं कि हमारे मार्गदर्शक प्रकाश और शक्ति, मेरे पिता, श्री रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम के सेक्टर 54 में डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसाइटी की 20वीं मंजिल से गिरकर मौतरितेश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, उनका निधन हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हैरमेश अग्रवाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया

नई दिल्ली: ओयो रूम्स (OYO Rooms) के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को गुरुग्राम में 20वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। गुरुग्राम पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएलएफ सुरक्षा से सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 में डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसाइटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि एसएचओ सेक्टर 53 के साथ एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान, गिरने वाले व्यक्ति की पहचान रमेश प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई। उसे पारस अस्पताल में मृत लाया गया। रितेश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "भारी मन से, मेरा परिवार और मैं यह साझा करना चाहते हैं कि हमारे मार्गदर्शक प्रकाश और शक्ति, मेरे पिता, श्री रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण जीवन जिया और हर दिन मुझे और कई लोगों को प्रेरित किया। उनका निधन हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।"

उन्होंने कहा, "मेरे पिता की करुणा और गर्मजोशी ने हमें हमारे सबसे कठिन समय में देखा और हमें आगे बढ़ाया। उनके शब्द हमारे दिलों में गहराई से गूंजेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें। रमेश अग्रवाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। उन्हें हाल ही में अपने 29 वर्षीय उद्यमी बेटे की गीतांशा सूद की शादी में देखा गया था। इस जोड़े ने 7 मार्च को दिल्ली के पांच सितारा ताज पैलेस होटल में एक हाई-प्रोफाइल शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था।

टॅग्स :OYOगुरुग्रामGurugram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज