लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 13:34 IST

इससे पहले 28 सितंबर को गादंरबल में सेना ने एक सेना को ढेर कर दिया था। इसके बाद से ही एरिया में सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर जारी है। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने एक के बाद एक और आतंकवादियों को मार गिराए हैं।  इसके अवाला सेना ने हथियार समेत युद्ध के कई सामान बरामद किए हैं। हालांकि मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एरिया में कई और आतंकवादियों की छिपे होने की आशंका है। 

खबर लिखने तक एरिया में सेना का सर्च अभियान जारी है। इससे पहले 28 सितंबर को गादंरबल में सेना ने एक सेना को ढेर कर दिया था। इसके बाद से ही एरिया में सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर जारी है। 

जम्मू कश्मीर के रामबन मे तलाशी अभियान 

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के रामबन में दो आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सोमवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिन दो आतंकवादियों की तलाश की जा रही है, वे कथित तौर पर दो दिन जिले में एक मुठभेड़ स्थल से भाग गए थे। सुरक्षा बलों ने शनिवार को रामबन में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष कमांडर ओसामा और उसके दो सहयोगियों जाहिद और फारूक को मार गिराया गया था। खबरों के मुताबिक दो आतंकवादी हारून वानी और नावेद मुठभेड़ स्थल से भाग गए और माना जा रहा है कि वे इलाके में छिपे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा बटोट पहाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पाकिस्तानी गोलीबारी में जम्मू कश्मीर के पुंछ में छह लोग घायल

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान द्वारा लगातार दूसरे दिन रविवार (29 सितंबर) को किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में 12 वर्षीय एक लड़के सहित छह लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। पाकिस्तान ने बिना उकसावे के मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से जबरदस्त गोलीबारी के साथ-साथ मोर्टार से गोले भी दागे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल