लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 10, 2018 19:29 IST

पुलिस के मुताबिक, पहचान किए गए आतंकवादी का नाम बाबर है। वह जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था। इसका संबंध पाकिस्तान से है।

Open in App

श्रीनगर, 10 जुलाईः जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलो ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक की पहचान कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, पहचान किए गए आतंकवादी का नाम बाबर है। वह जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था। इसका संबंध पाकिस्तान से है। वहीं, मंगलवार को सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में 2 आतंकियों के मारे गए। वहीं, बताया गया कि इलाके में 6 आतंकियों के छिपे हो सकते हैं। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा की जाने वाली पत्थरबाजी से निपटने के लिए इलाके की घेराबंदी कर सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले बीती 9 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने 180 बटालियन के सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हांलाकि इस हमले में किसी भारी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इसके अलावा नौ जुलाई को कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। 

उल्लेखनीय है जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारतीय सरकार ने सेना को ऑपरेशन ऑल आउट की छूट दे रखी है। इसका मतलब होता है कि सेना अपने विवेक से आतंकी गतिविध‌ियों को पहचाने और आतंक की आशंका मात्र पर सेना कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में सेना के जवान जावेद डार व औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर के गोली मार दी थी। इसके बाद सेना अपना अभियान और तेज कर दिया है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला