लाइव न्यूज़ :

नूंह में हुई हिंसा पर बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर- 44 FIR दर्ज, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 1, 2023 15:18 IST

सीएम खट्टर ने हिंसा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। नूंह में कर्फ्यू लगाया गया है, कुछ जगहों पर धारा 144 भी लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह की घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ीकहा- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीकहा- पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को सामान्य किया है

गुरुग्राम: नूंह की घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीएम खट्टर ने हिंसा की घटना को  दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और उसके बाद भड़की हिंसा पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "कल नूंह में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। एक यात्रा का आयोजन किया जा रहा था, कुछ लोगों ने उस यात्रा पर आक्रमण किया। पुलिस पर भी आक्रमण किया गया। कई जगहों पर गाड़ियां जला दी गई। नूंह ज़िले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को सामान्य किया है। नूंह में कर्फ्यू लगाया गया है, कुछ जगहों पर धारा 144 भी लगाई गई है। करीब 44 FIR दर्ज़ की गई हैं और 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन सभी को मुआवजा जरूर दिया जाएगा। मैं सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।"

इससे पहले हरियाणा के गृहमंत्री ने अनिल विज ने आशंका जताई है कि इस हिंसा के पीछे सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा, "नूंह में स्थिति नियंत्रण में है और जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दोनों समुदाय लंबे समय से नूंह में शांतिपूर्वक रह रहे हैं। इसके पीछे एक साजिश है। जिस तरह से पत्थर, हथियार, गोलियां मिलीं, ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है। हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।"

तनाव की शुरुआत मेवात के नूंह इलाके से हुई। यहां हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ। पत्थरबाजी भी हुई और देखते ही देखते हिंसा व्यापक रूप से फैल गई। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।  नूंह की घटना के बाद अब तनाव हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी फैल रहा है। इसे देखते हुए चार जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई इलाकों में इंटरनेट बंद है। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह